College Allocation for Selected English Candidates in Bihar University Service Commission वीकेएसयू : अंग्रेजी विषय में सहायक प्राध्यापकों की हुई नियुक्ति, Ara Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAra NewsCollege Allocation for Selected English Candidates in Bihar University Service Commission

वीकेएसयू : अंग्रेजी विषय में सहायक प्राध्यापकों की हुई नियुक्ति

आरा। निज प्रतिनिधि अंग्रेजी विषय की ओर से चयनित किया गया है वीर कुंवर सिंह विश्ववविद्यालय में

Newswrap हिन्दुस्तान, आराFri, 13 June 2025 09:27 PM
share Share
Follow Us on
वीकेएसयू : अंग्रेजी विषय में सहायक प्राध्यापकों की हुई नियुक्ति

आरा। निज प्रतिनिधि बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग की ओर से चयनित अंग्रेजी विषय के अभ्यर्थियों के बीच शुक्रवार को कॉलेज का आवंटन कर दिया गया। उक्त विषय में 13 अभ्यर्थी विभिन्न कैटेगरी में वीर कुंवर सिंह विवि को मिले हैं। हालांकि 12अभ्यर्थियों ने ही कागजात सत्यापन कराया है। कागजात का सत्यापन करा चुके चयनित अभ्यर्थियों के बीच कॉलेज का आवंटन कर अधिसूचना जारी कर दी गई है। बता दें कि श्रद्धा सिंह को महाराजा कॉलेज आरा, रोहिणी झा को एचडी जैन कॉलेज आरा,प्रीति मौर्या को एमवी कॉलेज बक्सर,अभिषेक कुमार को डीके कॉलेज डुमरांव, संजीव रंजन को एसपी जैन कॉलेज सासाराम,शशि भूषण कुमार को एसबीपी कॉलेज भभुआ, महेश कुमार को श्री शंकर कॉलेज सासाराम,राजेश कुमार को श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री कॉलेज शाहपुर,सुनीता सैनी,समीरा शमीम को रोहतास महिला कॉलेज सासाराम, भरत प्रसाद को एएस कॉलेज विक्रमगंज, स्मिता सोनी को महिला कॉलेज डालमियानगर आवंटित हुआ है।

इसमें कई अभ्यर्थियों को योगदान भी कर लिया। एचडी जैन कॉलेज में रोहिणी झा ने योगदान किया। बता दें कि रोहिणी मिसेज इंडिया का खिताब जीत चुकी हैं। रोहिणी ने 2023 में गोवा में मिसेज इंडिया का खिताब जीता था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।