Congress Launches Outreach Campaign for Maa-Bahen Man Scheme in Ara बरौली व आसपास के गांवों में कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान, Ara Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAra NewsCongress Launches Outreach Campaign for Maa-Bahen Man Scheme in Ara

बरौली व आसपास के गांवों में कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान

आरा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने माई-बहन मान योजना के प्रचार के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया। अध्यक्षता संपत सिंह ने की, जबकि उपेंद्र कुमार सिंह मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार...

Newswrap हिन्दुस्तान, आराSun, 15 June 2025 09:17 PM
share Share
Follow Us on
बरौली व आसपास के गांवों में कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान

आरा। आरा विधानसभा क्षेत्र के बरौली समेत आसपास के गांवों में कांग्रेस की ओर से माई-बहन मान योजना के प्रचार-प्रसार के लिए व्यापक तौर पर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अध्यक्षता आरा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष संपत सिंह ने की, जबकि सभा में मुख्य अतिथि के रूप में उपेंद्र कुमार सिंह उपस्थित रहे। मौके पर सभा को संबोधित करते हुए उपेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस राज्य की महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यदि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनती है, तो माई-बहन मान योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओं को प्रति माह 2500 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।