महिला संवाद : विचारों और अनुभवों से समाज में बदलाव ला रहीं महिलाएं
-प्रतिदिन चार हजार महिलाएं जुड़ रहीं ग्राम संगठनों से अलग-अलग महिला संवाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया

-प्रतिदिन चार हजार महिलाएं जुड़ रहीं ग्राम संगठनों से -जिले के अलग-अलग प्रखंडों में महिला संवाद का कार्यक्रम आयोजित आरा, हमारे संवाददाता। भोजपुर जिले में चल रहे महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाएं अपने विचारों और अनुभवों से समाज में बदलाव ला रही हैं। प्रतिदिन चार हजार महिलाएं ग्राम संगठनों से जुड़ रही हैं। जिले के अलग-अलग प्रखंडों में महिला संवाद का कार्यक्रम सोमवार को आयोजित किया गया। इस दौरान अधिकारी एवं महिलाएं शामिल हुईं। जिले के 1398 ग्राम संगठनों के द्वारा महिला संवाद रथ गांव- गांव जाकर कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। अगिआंव, आरा सदर, बड़हरा, बिहिया, चरपोखरी, जगदीशपुर, कोइलवर, पीरो, सहार, शाहपुर, तरारी और उदवंतनगर प्रखंड के चयनित ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रमों का सफल आयोजन हुआ। संवाद के दौरान महिलाओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी, ग्राम संगठन भवन, पुस्तकालय जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की मांग के साथ- साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ भी साझा किए। कार्यक्रम में संवाद रथ की आधुनिक टीवी स्क्रीन के माध्यम से राज्य सरकार की योजनाओं का प्रदर्शन किया गया। साथ ही वीडियो और ऑडियो प्रसारण के माध्यम से सूचनाओं को सरल और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। इन आयोजनों में शामिल दीदियां अपने अनुभव साझा करते हुए यह बता रही हैं कि किस प्रकार जीविका से जुड़कर उनके जीवन में सामाजिक और आर्थिक बदलाव आए हैं। कई महिलाओं ने बताया कि जीविका के स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर वे अब आत्मनिर्भर उद्यमी बन रही हैं। स्कूली छात्राओं ने पोशाक योजना की सराहना करते हुए कहा कि इससे पढ़ाई में रुचि बढ़ी है और आत्मविश्वास में भी इजाफा हुआ है। वहीं, साइकिल योजना ने उच्च शिक्षा प्राप्त करने की राह को सरल बना दिया है। हर कार्यक्रम में औसतन 200 से अधिक महिलाएं भाग ले रही हैं और अपनी आकांक्षाओं को सूचीबद्ध कर एप पर दर्ज भी करवा रही हैं। यह संवाद कार्यक्रम न केवल महिलाओं को सशक्त बना रहा है, बल्कि एक समृद्ध, उन्नत और विकसित गांव-समाज की नींव भी रख रहा है। -------- राजपा ने कई जगहों पर चलाया सदस्यता अभियान आरा। राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र सहनी ने पार्टी का सदस्यता रथ चला गांव की ओर के तहत भोजपुर के आरा, जगदीशपुर, तरारी व शाहपुर विधानसभा के विभिन्न जगहों पर रथ से घूमकर सदस्य बनाया। डबल इंजन के बिहार में सरकार की नाकामियों को जनता के सामने रखा। श्री सहनी ने कहा कि बिहार सरकार जनता का दोहन और शोषण करने का काम कर रही है। इसलिए आने वाले विधानसभा चुनाव में इस सरकार को उखाड़ फेंकना है। बिहार में अगर राजपा की सरकार बनती है तो पूरे राज्य में विकास कार्य होंगे। मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सोनू कुमार सिंह, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मानिकचंद सहनी, प्रदेश कोषाध्यक्ष मोतीलाल शर्मा युवा प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी, अशोक पासवान, उमेश महतो निषाद व संजय यादव समेत लोगों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।