दिवंगत को राजकीय सम्मान के साथ दी गयी सलामी, श्रद्धांजलि
भोजपुर में दिवंगत दारोगा मो. जलालुद्दीन को राजकीय सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी गई। नवीन पुलिस केन्द्र में एसपी राज और अन्य पुलिसकर्मियों ने उन्हें सलामी दी। जलालुद्दीन भोजपुर यातायात थाने में कार्यरत...
Newswrap हिन्दुस्तान, आराSat, 7 June 2025 07:11 PM

आरा। भोजपुर में सड़क हादसे में दिवंगत दारोगा मो. जलालुद्दीन को राजकीय सम्मान के साथ सलामी और श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। नवीन पुलिस केन्द्र में एसपी राज सहित अन्य पुलिसकर्मियों की ओर से दिवंगत दारोगा को श्रद्धांजलि दी गयी। एसपी ने कहा कि प्राअनि मो. जलालुद्दीन भोजपुर यातायात थाने में पदस्थापित थे। उनकी सड़क दुघर्टना में असामयिक दुःखद मृत्यु हो गयी। वह एक विनम्र और कर्मठ पुलिस पदाधिकारी थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।