Mo Sonu Elected New Block President of RJD in Gadhani गड़हनी : राजद प्रखंड अध्यक्ष चुने गये नीकू, Ara Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAra NewsMo Sonu Elected New Block President of RJD in Gadhani

गड़हनी : राजद प्रखंड अध्यक्ष चुने गये नीकू

फोटो 5 : मो. सोनू उर्फ नीकू को गुरुवार को गड़हनी प्रखंड राजद अध्यक्ष का प्रमाण पत्र सौंपते प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी हरिफन यादव व अन्य।

Newswrap हिन्दुस्तान, आराThu, 29 May 2025 08:47 PM
share Share
Follow Us on
गड़हनी : राजद प्रखंड अध्यक्ष चुने गये नीकू

गड़हनी, एक संवाददाता। गड़हनी के वार्ड नंबर चार के निवासी अमजद अली के पुत्र मो. सोनू उर्फ नीकू को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का नया प्रखंड अध्यक्ष चुन लिया गया है। स्थानीय नगर पंचायत गड़हनी स्थित लल्लू उत्सव भवन में चुनाव के लिए गुरुवार को राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। अध्यक्षता पूर्व प्रधान महासचिव योगेंद्र महतो ने की और संचालन राजद के वरीय नेता भिखारी राम ने किया। जिला से आए प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी हरिफन यादव की देखरेख में सर्वसम्मति से चुनाव हुआ। बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने हाथ उठा जोरदार समर्थन किया। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी ने नीकू को प्रमाण पत्र प्रदान किया।

प्रखंड अध्यक्ष चुने जाने पर संदेश के पूर्व विधायक विजेन्द्र यादव और अरुण यादव ने मो सोनू को बधाई दी। मौके पर भीम यादव, श्रीनिवास यादव, प्रमोद गुप्ता, मनोरंजन प्रताप सिंह, निर्मल यादव, प्रमोद यादव, सन्नी कुमार गुड्डू यादव, दिवाकर कुमार, नितेश पाठक, मुन्ना यादव, कुंदन कुशवाहा, मंजूर रजा, जिम्मी यादव, विकास यादव सहित राजद के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।