Mushroom Cultivation Training for Women Students at Ranchi Women s College रांची वीमेंस कॉलेज में मशरूम की खेती पर प्रशिक्षण कार्यक्रम, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsMushroom Cultivation Training for Women Students at Ranchi Women s College

रांची वीमेंस कॉलेज में मशरूम की खेती पर प्रशिक्षण कार्यक्रम

रांची वीमेंस कॉलेज में मशरूम की खेती पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में छात्राओं को पिंक ऑयस्टर मशरूम की खेती की तकनीक सिखाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीFri, 30 May 2025 07:06 PM
share Share
Follow Us on
रांची वीमेंस कॉलेज में मशरूम की खेती पर प्रशिक्षण कार्यक्रम

रांची, विशेष संवाददाता। रांची वीमेंस कॉलेज के प्लेसमेंट एवं प्रशिक्षण केंद्र व जैव प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से शुक्रवार को मशरूम की खेती पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका नेतृत्व प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल की समन्वयक डॉ रोहिता विकास ने किया। यह व्यावहारिक प्रशिक्षण मशरूम वैली प्राइवेट लिमिटेड, पनकी, पलामू के सहयोग से संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में छात्राओं को पिंक ऑयस्टर मशरूम की खेती की तकनीक से परिचित कराया गया। यह मशरूम अपनी उच्च पोषण गुणवत्ता- उच्च प्रोटीन, फाइबर, कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स, एंटीऑक्सीडेंट व कैंसर रोधी गुणों के लिए जाना जाता है। कार्यक्रम में छात्राओं ने मशरूम की खेती के सिद्धांतों के साथ-साथ घर आधारित उत्पादन तकनीकों एवं उद्यमशीलता का व्यावहारिक कौशल प्राप्त किया।

इस प्रशिक्षण में छात्राओं को तकनीकी दक्षता प्रदान करने साथ, आत्मनिर्भरता और सतत कृषि प्रथाओं की ओर भी प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में डॉ कुमारी स्वर्णिम और जैव प्रौद्योगिकी विभाग की समन्वयक डॉ रीना भदानी, डॉ सोमा रॉय, डॉ शालिनी जेन मुंडू आदि की उपस्थिति रहीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।