पूर्णिया: पंचायतों में शिविर लगाकर किसानों को किया जाएगा जागरूक
कृषि एवं कल्याण मंत्रालय के निर्देश पर 12 जून तक बनमनखी अनुमंडल में कृषि संकल्प अभियान का आयोजन होगा। विधायक कृष्ण कुमार ऋषि ने बताया कि इसका उद्देश्य छोटे किसानों से संवाद स्थापित करना, खरीफ फसलों की...

बनमनखी। किसानों की आय बढ़ाने बनाने के लिए कृषि एवं कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर आगामी 12 जून तक बनमनखी अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत शिविर लगाकर किसानों को जागरुक किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए विधायक कृष्ण कुमार ऋषि ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गांव के छोटे किसानों से सीधा संवाद स्थापित करना तथा अभियान के तहत खरीफ फसलों की पैदावार बढ़ाने, नई कृषि तकनीक से खेती करने, सभी कृषी योजनाओं एवं अनुदानों की विस्तृत जानकारी किसानों को देना है। किसानों से कृषि संबंधी सुझाव भी लिया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्यरूप छह सूत्री अभियान शामिल हैं। इसके लिए कृषि वैज्ञानिकों की टीम बनाई गई है जो गांव में जाकर किसानों को जागरूक करने का काम करेंगे। कार्यक्रम में किसान सलाहकार, सहायक प्रबंधक कृषि, प्रखंड स्तरीय नामक पदाधिकारी नोडल वैज्ञानिक तथा जिला स्तर पर चयनित अनुश्रवण पदाधिकारी भाग लेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।