महिला सशक्तिकरण की मिसाल थी अहिल्याबाई होल्कर
Lucknow News - इटौंजा में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती मनाई गई। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण लोधी ने उनके सुशासन, महिलाओं की शिक्षा और सशक्तिकरण के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि...

इटौंजा, संवाददाता। नगर पंचायत इटौंजा कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण लोधी ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने अपने राज्य में सुशासन स्थापित किया। उन्होंने महिलाओं की शिक्षा और उत्थान के लिए काम किया। उस समय महिलाओं को शिक्षा के लिए जागरूक किया। महिला सशक्तिकरण का अभियान चलाया। महिलाओं को शस्त्र विद्या, युद्ध ज्ञान और आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया। समाज के सभी वर्गों के लोगों के कल्याण के लिए परोपकारी कार्य किए। व्यापार और कृषि को बढ़ावा दिया और अपने राज्य को समृद्ध बनाया।
उन्होंने बताया कि लोकमाता ने मंदिरों का निर्माण करवाया और समाज के उत्थान के लिए काम किया। तीर्थस्थलों की यात्रा की और धार्मिक अनुष्ठानों का समर्थन किया। अहिल्याबाई ने अपनी सेना का नेतृत्व किया और आक्रमणकारियों को पराजित किया। उन्होंने अपनी प्रजा को पुत्रवत मानकर उनके कल्याण के लिए काम किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।