Modernization of Ara Coaching Depot Indian Railways Implements Advanced Safety Technology आरा कोचिंग डिपो में पहली बार प्रयुक्त होगी विश्व की आधुनिकतम सुरक्षा तकनीक, Ara Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAra NewsModernization of Ara Coaching Depot Indian Railways Implements Advanced Safety Technology

आरा कोचिंग डिपो में पहली बार प्रयुक्त होगी विश्व की आधुनिकतम सुरक्षा तकनीक

-भारतीय रेलवे के लिए नजीर बनेगा आरा कोचिंग डिपो, आधुनिकतम तकनीक का आज जायजा लेंगे आरा जंथ्शन

Newswrap हिन्दुस्तान, आराThu, 29 May 2025 09:35 PM
share Share
Follow Us on
आरा कोचिंग डिपो में पहली बार प्रयुक्त होगी विश्व की आधुनिकतम सुरक्षा तकनीक

-भारतीय रेलवे के लिए नजीर बनेगा आरा कोचिंग डिपो -विकसित विश्व की आधुनिकतम तकनीक का आज जायजा लेंगे जीएम फोटो 14. महाप्रबंधक के आगमन को लेकर गुरुवार को आरा जंक्शन पर तैयारियों का जायजा लेते एडीआरएम ऑपरेशन आधार राज और मौजूद अन्य अधिकारी आरा, निज प्रतिनिधि। आरा जंक्शन विश्व की आधुनिकतम तकनीक से सुसज्जित होगा। रेल परिचालन को ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए दानापुर मंडल में विकसित विश्व की आधुनिकतम रेल सुरक्षा तकनीक भारतीय रेलवे आरा कोचिंग डिपो से प्रायोगिक शुरुआत करने जा रही है। इन तकनीकों के आरा में सफल प्रयोग से एक मिशाल कायम होगी। दानापुर रेल मंडल के एडीआरएम ऑपरेशन आधार राज ने यह जानकारी दी।

शुक्रवार को हाजीपुर जोन के जीएम छत्रसाल सिंह के आरा जंक्शन पर आगमन और निरीक्षण के मद्देनजर तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे एडीआरएम ने विभिन्न यात्री सुविधाओं और मेंटेनेंस एवं परिचालन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की जांच की। दानापुर एडीआरएम ने तैयारियों की समीक्षा की एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बताया कि आरा जंक्शन से फिलहाल कई ट्रेनों का परिचालन हो रहा है। आरा जंक्शन के कोचिंग डिपो को मॉडर्न बनाया जा रहा है। यहां अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त मशीन लर्निंग की व्यवस्था की जा रही है। इससे रेल परिचालन ज्यादा सुरक्षित और आरामदायक हो सकेगा। इसके लिए रेलवे ने तैयारियां शुरू कर दी है। शुक्रवार को हाजीपुर जोन के जीएम छत्रसाल सिंह इन तकनीकों का निरीक्षण आरा कोचिंग डिपो में करेंगे। कोचिंग डिपो में क्या रहेगी व्यवस्था बता दें कि ट्रेन की कोच में अब अत्याधुनिक सुविधा बहाल होगी। इससे यात्रा सुरक्षित होगी। दरअसल ट्रेन के कोच में कई तरह के सेंसर लगाए जाएंगे। ट्रायल के तौर पर एक एसी टू कोच में सेंसर लगाया गया है। इसका डेमो एडीआरएम ने देखा। वरीय प्रशाखा अभियंता राजेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि स्मार्ट कोच की व्यवस्था के तहत कई तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से कई सेंसर लगाये गये हैं। अगर ट्रेन हाई स्पीड में है और तामपान बढ़ने से कुछ खामी मिलती है, तो सेंसर इसे ऐप के माध्यम से बात देगा। इसके बाद उसे दुरुस्त किया जा सकता है। बताया जाता है कि आने वाले समय में कई ट्रेनों के कोच में यह व्यवस्था बहाल होगी। मालूम हो कि पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह आगामी 30 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिक्रमगंज में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होगे। इसके बाद अपने तय कार्यक्रम के अनुसार महाप्रबंधक आरा जंक्शन का गहन निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दौरान आरा जंक्शन पर दानापुर मंडल के डीआरएम व पूर्व मध्य रेल के पीसीसीएम, पीसीसीएम व सीपीआरओ जैसे अन्य वरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे। बताया जाता है आरा जंक्शन पर चल रहे निर्माण कार्यों का भी वे जायजा लेंगे। आरा जंक्शन पर एफआरएस कैमरे लगेंगे एडीआरएम ने बताया कि आरा जंक्शन पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से एफआरएस कैमरे लगाये जाएंगे। इस एआई तकनीक की मदद से आरा जंक्शन पर कोई डार्क स्पॉट नहीं होगा। स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान कई खामियों पर सुधार का निर्देश एडीआरएम ने दिया। प्लेटफॉर्म चार पर यात्री शेड का निर्माण अविलंब पूरा करने को कहा। निरीक्षण के दौरान दानापुर मंडल के कई अधिकारी, आरा स्टेशन प्रबंधक एनके राय, प्रवीण कुमार ओझा, स्टेशन मास्टर हिमांशु कुमार आदि मौजूद रहे। स्टेशन पर बनेगा सामुदायिक भवन रेल सूत्रों के अनुसार आरा जंक्शन पर सामुदायिक भवन, मीटिंग हॉल और हेल्थ सेंटर भी बनेगा। इसके स्थान को महाप्रबंधक देखेंगे। वहीं जंक्शन के पैनल रूम को भी वातानुकूलित किया गया है। इसका भी जायजा लिया जाएगा। साथ ही वाशिंग पिट और सिक लाइन निर्माण का जायजा लेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।