Police Arrest Ram Babu Gupta for Extortion and Firing in Bihar न्यू : रंगदारी व फायरिंग में बिहिया बीस सूत्री अध्यक्ष के पति गिरफ्तार , Ara Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAra NewsPolice Arrest Ram Babu Gupta for Extortion and Firing in Bihar

न्यू : रंगदारी व फायरिंग में बिहिया बीस सूत्री अध्यक्ष के पति गिरफ्तार

बिहिया। स्थानीय पुलिस ने बिहिया बीस सूत्री अध्यक्ष नूतन देवी के पति रामबाबू गुप्ता को रंगदारी व फायरिंग

Newswrap हिन्दुस्तान, आराSun, 18 May 2025 08:52 PM
share Share
Follow Us on
न्यू : रंगदारी व फायरिंग में बिहिया बीस सूत्री अध्यक्ष के पति गिरफ्तार

बिहिया। निज संवाददाता स्थानीय पुलिस ने बिहिया बीस सूत्री अध्यक्ष नूतन देवी के पति रामबाबू गुप्ता को रंगदारी व फायरिंग के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तारी थानाध्यक्ष आदित्य कुमार और दारोगा विजय कुमार सिंह ने छापेमारी कर की। बता दें कि इस वर्ष 30 जनवरी को नगर के जज बाजार में आपसी विवाद को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गये थे। इसमें एक ओर से नगर अध्यक्ष सचिन कुमार गुप्ता और दूसरी ओर से बीस सुत्री अध्यक्ष रामबाबू गुप्ता ने एक दूसरे पर फायरिंग करने व रंगदारी मांगने आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने पहले ही जगदीशपुर थाने के रूपबांध निवासी विकास यादव को जेल भेज दिया है।

फिर रविवार को फरार बीस सूत्री अध्यक्ष के पति को गिरफ्तार कर लिया है। इधर, बीस सूत्री अध्यक्ष नूतन देवी ने डीएसपी को पूर्व में आवेदन देकर आईओ पर आरोप लगाया था, जबकि केस का पर्यवेक्षण डीएसपी की ओर से ही किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।