जीव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है: दीपक
सेवा भारती, लोहरदगा के द्वारा चुन्नीलाल हाई स्कूल प्रांगण में रविवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच और चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष द

लोहरदगा, संवाददाता।सेवा भारती, लोहरदगा के द्वारा चुन्नीलाल हाई स्कूल प्रांगण में रविवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच और चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डा कुमुद अग्रवाल, उपाध्यक्ष अवधेश मित्तल, सहसचिव संजय चौधरी और अनामिका भारती ने संयुक्त रूप से इसकी शुरुआत की। शिविर में 43 लोगों का इलाज किया गया। हीमोग्लोबिन, यूरिक एसिड, ब्लड ग्रुप, शुगर, बीपी, वजन, हार्ट बीट, आक्सीजन लेवल आदि की निशुल्क जांच की गई। अन्य सभी प्रकार की स्वास्थ जांच पैथोलॉजी के माध्यम से आधे ख़र्च में ही कराई गई। समाज सेवी ऊषा मित्तल के द्वारा 100 पीस शुगर स्ट्रिप भेंट की गई।
इसके लिए जिला अध्यक्ष ने आभार व्यक्त किया। जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ ने कहा कि खुशहाल जीवन जीने के लिए शरीर का स्वस्थ रहना अति आवश्यक है। इसके लिए नियमित रूप से शरीर की समय से जांच कराते रहना चाहिए। जीव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। डा कुमुद अग्रवाल ने कहा कि बदलते मौसम में अपने स्वास्थ्य के प्रति खास ध्यान देने की आवश्यकता है। आम का सेवन कम करें। इससे शरीर में सुस्ती आने के साथ-साथ शुगर की भी मात्रा बढ़ती है। सेवा करना ही हम सभी का परम धर्म है। उपाध्यक्ष अवधेश मित्तल, सचिव संजय चौधरी और अनामिका भारती ने कहा कि प्रत्येक सप्ताह इस स्वास्थ्य शिविर में लोग अपना स्वास्थ चेकअप कराकर अपने उक्त बीमारियों का डाक्टर से इलाज कराते हुए उनकी सलाह से स्वस्थ हो रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।