Urban Areas to Implement ASHA Workers for Health Programs in Bihar आरा शहरी क्षेत्र के लिए 50 आशा का होगा चयन, तैयारी शुरू, Ara Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAra NewsUrban Areas to Implement ASHA Workers for Health Programs in Bihar

आरा शहरी क्षेत्र के लिए 50 आशा का होगा चयन, तैयारी शुरू

बिहार के आरा में अब शहरी क्षेत्रों में भी आशा कार्यकर्ताओं की चयन प्रक्रिया शुरू की गई है। 150 आशा फैसिलिटेटर और 50 शहरी आशा का चयन किया जाएगा। आशा कार्यकर्ता गर्भवती महिलाओं की देखभाल, टीकाकरण, और...

Newswrap हिन्दुस्तान, आराSun, 15 June 2025 09:26 PM
share Share
Follow Us on
आरा शहरी क्षेत्र के लिए 50 आशा का होगा चयन, तैयारी शुरू

-ग्रामीण क्षेत्रों की तरह अब शहरी क्षेत्र में भी आशा कार्यकर्ता योजनाओं का निबटारा करेंगी -जिले 150 आशा फैसिलिटेटर व 33 आशा का चयन करने का रखा गया है लक्ष्य आरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आरा शहरी क्षेत्र के लिए 50 आशा का चयन होगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है। सभी संबंधित को इस संबंध में निर्देश दिया जा चुका है। बिहार विधान सभा चुनाव से पहले प्रक्रिया पूरी होने की संभावना है। इसके लिए राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया है। भोजपुर के सात नगर निकायों में 166 शहरी आशा का चयन करने का लक्ष्य है।

शहरी क्षेत्र में आशा का चयन ढ़ाई हजार की आबादी पर होना है। हालांकि आरा नगर निगम छोड़ जिले के अन्य छह नगर निकायों में पहले से ग्रामीण इकाई मानकर वहां आशा का चयन किया गया था। अब उसी 166 में उनको मर्ज कर लिया जायेगा। इसके बाद शेष बचे 50 पदों के लिए सिर्फ आरा नगर निगम के वार्डों में चयन होगा, जहां आंगनबाड़ी केंद्र है। चयन होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों की तरह अब शहरी क्षेत्रों में भी आशा कार्यकर्ता सरकार की ओ से संचालित विभिन्न योजनाओं का निबटारा करेंगीं। इस संबंध में शहरी क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत शहरी क्षेत्र के 50, ग्रामीण क्षेत्र के 675 आशा कार्यकर्ताओं व 33 आशा फैसिलिटेटरों के रिक्त पदों के लिए चयन करने का निर्देश दिया गया है। यह चयन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत किया जायगा। शहरी क्षेत्र में प्रति 2500 की आबादी के लिए एक आशा का चयन किया जाएगा। शहरी क्षेत्र में आशा का कार्यक्षेत्र 200-500 घरों को कवर करने की होगी। आशा का चयन सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से किया जाएगा। इसमें विभिन्न सामुदायिक समूहों, स्वयं सहायता समूहों, आंगनबाड़ी संस्थाओं, ब्लॉक नोडल अधिकारी, जिला नोडल अधिकारी, ग्राम स्वास्थ्य समिति और ग्राम सभा की भागीदारी शामिल होगी। आशा कार्यकर्ताओं का कार्य गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व देखभाल, प्रसव के बाद देखभाल, शिश को स्तनपान कराना व शिशु पोषण के बारे में समुदाय में जागरूकता लाना है। साथ ही टीकाकरण, टीबी मरीजों की खोज कर इलाज के लिए प्रेरित करना, मलेरिया जांच और बीमारी की रोकथाम में भी सहायता करना होगा। प्रत्येक 20 आशा कार्यकर्ता के लिए एक आशा फैसिलिटेटर का चयन किया जाएगा। आशा फैसिलिटेटर अपने अधीनस्थ आशा कार्यकर्ताओं की ओर से किये गये कार्य की मॉनिटरिंग करेगी। जिला सामुदायिक उत्प्रेरक ने बताया कि इस संबंध में नगर निगम को नगर निगम क्षेत्र के तहत आबादी के आधार पर आशा चयन की प्रक्रिया पूरा करने के लिए सूची उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। उन्होंने कहा कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जल्द आशा व आशा फैसिलिटेटर की चयन की की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।