देवघर के विष्णु मुर्मू ने भाला फेंक में जीता स्वर्ण पदक
देवघर के विष्णु मुर्मू ने झारखंड राज्य सब जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में भाला फेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। इस प्रतियोगिता का आयोजन 14-15 जून को जामताड़ा में हुआ। देवघर जिले ने इस...
देवघर,प्रतिनिधि। खेलो इंडिया एथलेटिक सेंटर देवघर के विष्णु मुर्मू ने भाला फेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। बता दें के द्वितीय झारखंड राज्य सब जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 का आयोजन 14-15 जून को जामताड़ा में हुआ। जिसमें देवघर जिले के कुल 13 सदस्यीय खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस चैंपियनशिप में देवघर जिला को दो पदक हासिल हुआ। खेलो इंडिया एथलेटिक्स सेंटर देवघर के विष्णु मुर्मू ने अंडर -16 बालक वर्ग में भाला फेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। वहीं मधुपुर कि अनुषा मुर्मू ने बालिका -14 वर्ष में ट्रायथलॉन- बी ग्रुप में कांस्य पदक जीता।
इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए देवघर जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष डॉ. सुनील खवाड़े ने कहा की विष्णु लगातार ग्राउंड में पसीना बहा रहे हैं। इसके साथ ही कोच दीपक कुमार के साथ रहने से ही विष्णू को यह सफलता मिली है। वहीं अनुषा मुर्मू कोच सरफराज के देखरेख में मधुपुर में अभ्यास करती है। उन्होंने कहा कि सभी विजेता खिलाड़ियों और उनके कोच को जल्द ही सम्मानित किया जाएगा। वहीं विजेता खिलाड़ियों को जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष डॉ.सुनील खवाड़े, सचिव मनोज मिश्रा, आशीष झा, नीतू देवी, सुरेश साह, रवि केसरी, डॉ.अमित प्रसाद, आशीष दुबे, निक्की झा, बंटी नंदन सिंह, नीतीश सिंह,रजनीश कुमार, अमित सोनी, चंदन कुमार, गौरव कुमार, राजेश कुमार, आशीष दुबे, मनीष भारद्वाज, दीपक कुमार, अजय खवाड़े सहित अन्य पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।