फायरिंग मामले में मुखिया सहित सात गिरफ्तार
-बिहिया थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में बुधवार की देर शाम हुई थी मारपीट भोजपुर के बिहिया क्षेत्र

-बिहिया थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में बुधवार की देर शाम हुई थी मारपीट बिहिया। निज संवाददाता भोजपुर के बिहिया थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में बुधवार की देर शाम आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट और फायरिंग मामले में पुलिस ने कल्याणपुर पंचायत के मुखिया सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में मुखिया के अलावा कृष्णा यादव, सरोज यादव और दीपक सोनार के अलावा दूसरे पक्ष के रामबाबू यादव बलिराम यादव और धर्मेन्द्र यादव गिरफ्तार किये गये हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ही पक्ष आपसी विवाद को लेकर भिड़ गये और मारपीट शुरू हो गयी।
इस दौरान पांच से छह राउंड फायरिंग की गयी। इस दौरान गांव में दहशत मची रही। सूचना मिलते ही बिहिया थानाध्यक्ष आदित्य कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गये। घटना को लेकर मुखिया वीरेन्द्र यादव के बयान पर 25 नामजद लोगों के खिलाफ और दूसरे पक्ष के रामबाबू यादव के बयान पर 22 नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। पुलिस ने इस दौरान मौके से गोली का चार खोखा बरामद किया गया है। मुखिया वीरेन्द्र यादव की ओर से आरोप लगाया गया है कि उनके भतीजे के साथ मारपीट की जा रही थी, तो वे वहां पहुंचे तो उन पर फायरिंग की गयी, जबकि दूसरे पक्ष के रामबाबू यादव की ओर से आरोप लगाया गया है कि वे अपने दरवाजे पर बैठे थे, तो नामजदों ने आकर मारपीट करते हुए फायरिंग की। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।