आद्रा रेल मंडल में विकास कार्य को झारग्राम धनबाद झारग्राम सहित 6 जोड़ी ट्रेनें रद्द रहेगी
आद्रा रेल मंडल में 13 जून को विकास कार्य के लिए मेगा लाइन ब्लॉक लिया जाएगा, जिसके कारण कई ट्रेनें रद्द रहेंगी। आद्रा और खगड़पुर रेल मंडल से चलने वाली झारग्राम धनबाद झारग्राम मेमू सहित कुछ अन्य ट्रेनें...

चक्रधरपुर।आद्रा रेल मंडल में विकास कार्य को लेकर 13 जून को मेगा लाइन ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते आद्रा और खगड़पुर रेल मंडल से होकर चलने वाली झारग्राम धनबाद झारग्राम मेमू सहित जोड़ी ट्रेनें रद्द रहेगी। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन नम्बर 68041/68042 आद्रा बरकाखाना आद्रा मेमू पैसेंजर, ट्रेन नम्बर 18019/18020 झारग्राम धनबाद झारग्राम एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर 63598/63597 आसनसोल रांची आसनसोल मेमू पैसेंजर 13 जून को रद्द रहेगी। शॉर्ट टर्मिनेट होकर चलेगी ये ट्रेनें ट्रेन नम्बर 18085/18086 खगड़पुर रांची खगड़पुर 13 जून को आद्रा तक ही जाएगी और आद्रा से ही वापस रवाना होगी। इस दिन इस ट्रेन का आद्रा से रांची की सेवा रद्द रहेगी।
ट्रेन नम्बर 18035/18036 खगड़पुर हटिया खगड़पुर एक्सप्रेस 13 जून को आद्रा तक ही जाएगी। इस दिन इस ट्रेन का आद्रा हटिया आद्रा की सेवा रद्द रहेगी। परिवर्तित मार्ग से चलेगी टाटा हटिया एक्सप्रेस आद्रा रेल मंडल में विकास कार्य को लेकर ट्रेन नम्बर 18601 टाटा हटिया एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग चांडिल पुरुलिया कोटशिला मुरी होकर चलने के बजाय परिवर्तित मार्ग चांडिल गुंडबिहार मुरी होकर चलेगी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।