श्रावस्ती-तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत
Shravasti News - श्रावस्ती में तेज आंधी और झमाझम बारिश ने गर्मी से राहत दी। पेड़ गिरने से कुछ स्थानों पर यातायात बाधित हुआ, लेकिन बारिश ने किसानों को खुश कर दिया। बारिश से फसलों को लाभ हुआ और तापमान में गिरावट आई।...

श्रावस्ती,टीम। पिछले दो दिनों ने मौसम बदल रहा है। गुरुवार दोपहर के बाद तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। इसके कारण मौसम सुहावना हो गया। लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। लेकिन कई स्थानों पर पेड़ गिर जाने से यातायात कुछ देर के लिए बाधित हो गया। गुरुवार दोपहर के बाद अचानक मौसम बदल गया और धूल भरी आंधी आ गई। इसके बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। आंधी के कारण नानपारा गिरंट मार्ग के मिर्जापुर चौराहे पर एक पेड़ गिर गया। जिसके नीचे खड़ा एक ई रिक्शा दब गया। लेकिन ई रिक्शे में कोई नहीं था।
पेड़ गिरने से रास्ता बाधित हो गया। सूचना पर थानाध्यक्ष सौरभ सिंह मौके पर पहुंच गए और पेड़ को हटवा कर रास्ता खुलवाया। झमाझम बारिश ने गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को जहां राहत दी, वहीं लंबे समय से बारिश की प्रतीक्षा कर रहे किसानों के चेहरे भी खिल उठे। खेतों में खड़ी फसलों को संजीवनी मिली है और धान के नर्सरी की सिंचाई की तैयारी में जुटे किसानों को काफी सहूलियत मिल गई है। तेज हवा के साथ आई बूंदाबांदी ने कुछ ही देर में मूसलधार बारिश का रूप ले लिया। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आ गई। गुरुवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।