Meerut Launches First KGBV for Girls Offering Free Education and Hostel Facilities till Class 12 मेरठ में कक्षा नौ से 12वीं तक तैयार हो रहा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय , Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsMeerut Launches First KGBV for Girls Offering Free Education and Hostel Facilities till Class 12

मेरठ में कक्षा नौ से 12वीं तक तैयार हो रहा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय

Meerut News - मेरठ में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की उच्चीकृत प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह जिले का पहला केजीबीवी होगा, जहां छात्राओं को कक्षा 12वीं तक निशुल्क शिक्षा और आवासीय सुविधा मिलेगी। नया हॉस्टल और...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठFri, 13 June 2025 09:26 PM
share Share
Follow Us on
मेरठ में कक्षा नौ से 12वीं तक तैयार हो रहा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय

मेरठ सुंदर पूठा परतापुर में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के कक्षा 9 से 12वीं तक के लिए उच्चीकृत होने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह मेरठ जिले का पहला केजीबीवी होगा, जहां छात्राओं को कक्षा 12वीं तक की शिक्षा और आवासीय सुविधा उपलब्ध होगी। मवाना में कक्षा 9 से 12वीं तक की कक्षाएं पहले से चल रही हैं, लेकिन वहां आवासीय सुविधा उपलब्ध नहीं है। इस नए विद्यालय में छात्राओं के लिए एक बड़ा और आधुनिक हॉस्टल बनाया जाएगा, जिसमें कई सिटिंग क्षमता होगी। हॉस्टल में छात्राओं को रहने, भोजन, ड्रेस, किताबें और अन्य आवश्यक सामग्री निशुल्क प्रदान की जाएगी।

डिजिटल क्लासरूम, खेलकूद के संसाधन और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी, ताकि छात्राओं का सर्वांगीण विकास हो सके। इस बारे में डीसी बालिका नेमपाल ने बताया कि निमार्ण कार्य शुरु हो चुका है। तेजी कार्य चल रहा है, ताकि समय से विद्यालय बनकर तैयार हो जाएगा। फिलहाल 100 सिटिंग के लिए यह केजीबीवी बनाया जा रहा है। वहीं इस पहल से विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की बालिकाओं को कक्षा नौ से 12वीं तक शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, जो पहले कक्षा 8वीं के बाद आगे की पढ़ाई के लिए अन्य विद्यालयों में जाने को मजबूर होती थीं। अब वे अपने ही क्षेत्र में आगे की पढ़ाई कर सकेंगी। जिससे उनकी शिक्षा में निरंतरता बनी रहेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।