7-Year-Old Boy Killed in Hit-and-Run Accident in Raniganj अज्ञात वाहन की चपेट के आने से सात वर्षीय बालक की मौत, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria News7-Year-Old Boy Killed in Hit-and-Run Accident in Raniganj

अज्ञात वाहन की चपेट के आने से सात वर्षीय बालक की मौत

रानीगंज में रविवार शाम एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 7 वर्षीय बच्चा सौरवी कुमार की मौत हो गई। वह मधेपुरा जिले के निवासी थे और अपने पिता के साथ घर लौट रहे थे। घटना के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाMon, 9 June 2025 01:49 AM
share Share
Follow Us on
अज्ञात वाहन की चपेट के आने से सात वर्षीय बालक की मौत

रानीगंज, एक संवाददाता। रानीगंज सरसी एसएच 77 मुख्य मार्ग पर बड़हारा गिरजाघर के समीप रविवार शाम अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी। मृतक सौरवी कुमार मधेपुरा जिला के देवनंदन ऋषिदेव का बेटा था। घटना को लेकर मधेपुरा जिले के कुमाथान निवासी देवनंदन ऋषिदेव ने बताया कि हम रानीगंज थाना क्षेत्र के कोशकापुर उत्तर अपने बहन के घर आए हुए थे। जहां से अपने सात वर्षीय बेटे सौरवी कुमार के साथ घर जाने के लिए गाड़ी पकड़ने के लिए बड़हारा चर्च के समीप रुके थे। इसी क्रम में बच्चा सड़क पार कर रहा था।

तभी अचानक एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने बच्चे को जोरदार ठोकर मार दिया। जिससे उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बच्चे को आनन - फानन में ईलाज के लिए रानीगंज रेफ़रल अस्पताल लाया गया। रानीगंज रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायल बालक को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया रेफर कर दिया गया। जहां पर चिकित्सक ने बच्चे को को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर डायल 112 की पुलिस टीम अस्पताल पहुंचकर बच्चा को पोस्टमार्टम में ले जाने के लिए कहा लेकिन परिजन मृतक कोशकापुर हीं लेकर चले गए। इधर मामले को लेकर रानीगंज थानाध्यक्ष रवि रंजन ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।