Ahmedabad Plane Crash BJP MLA Expresses Condolences and Support for Victims Families अररिया : अहमदाबाद विमान हादसे पर विधायक ने जताया दु:ख, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsAhmedabad Plane Crash BJP MLA Expresses Condolences and Support for Victims Families

अररिया : अहमदाबाद विमान हादसे पर विधायक ने जताया दु:ख

फारबिसगंज के भाजपा विधायक विधासागर केसरी ने अहमदाबाद विमान हादसे पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एयर इंडिया फ्लाइट की त्रासदी से वह स्तब्ध हैं और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की। इस...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाMon, 16 June 2025 12:04 AM
share Share
Follow Us on
अररिया : अहमदाबाद विमान हादसे पर विधायक ने जताया दु:ख

फारबिसगंज,एक संवाददाता। अहमदाबाद विमान हादसे पर फारबिसगंज के भाजपा विधायक विधासागर केसरी ने दु:ख जताया है। उन्होंने कहा कि एयर इंडिया फ्लाइट की त्रासदी से स्तब्ध और बहुत दुखी हैं। हमारी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अकल्पनीय क्षति झेली है। कहा कि अहमदाबाद विमान हादसे में काफी लोगों की हुई मौत की घटना अत्यन्त दु:खद एवं अति पीड़ादायी पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं, कुदरत उन्हें इस दुख को सहन करने की शक्ति दे। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में वो पीड़ितों के साथ हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।