jharkhand mukhyamantri maiyan samman yojana remaining 765000 women will also get money मंईयां सम्मान योजना पर बड़ा अपडेट, इन 7.65 लाख को भी मिलेगा पैसा; क्या हुआ बदलाव, Jharkhand Hindi News - Hindustan
Hindi Newsझारखंड न्यूज़jharkhand mukhyamantri maiyan samman yojana remaining 765000 women will also get money

मंईयां सम्मान योजना पर बड़ा अपडेट, इन 7.65 लाख को भी मिलेगा पैसा; क्या हुआ बदलाव

Mukhyamantri Maiyan Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। विभाग ने प्रदेश की ऐसी महिलाएं जिनके खातों में आधार सीडिंग ना होने की वजह से पैसा नहीं आया था, सत्यापन हो जाने के बाद अब उन्हें भी पैसा भेजना शुरू कर दिया है।

Mohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, रांचीMon, 16 June 2025 06:44 AM
share Share
Follow Us on
मंईयां सम्मान योजना पर बड़ा अपडेट, इन 7.65 लाख को भी मिलेगा पैसा; क्या हुआ बदलाव

Mukhyamantri Maiyan Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करवाने वाली 7.65 लाख महिलाओं को आधार सीडिंग ना होने की वजह से मंईयां सम्मान योजना के पैसे नहीं मिल पा रहे थे। अब इन सभी की आधार सीडिंग पूरी कर ली गई है। इसके बाद सरकार ने इन महिलाओं के खातों में भी पैसे भेजना शुरू कर दिया है। ये वो महिला लाभार्थी हैं, जिनकी आधार सीडिंग ना होने की वजह से अप्रैल महीने का पैसा रुक गया था।

महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने बताया कि कुल 53.35 लाख लाभुकों में से 44.70 लाख महिला लाभुकों के खातों में बीती 13 मई से पैसे भेजने शुरू किए गए थे। इसके बाद बची महिला लाभुकों के खातों को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठ की गई और उसमें उनके खातों को समीक्षा की गई। इसमें 24 जिलों की महिलाओं के डाटा की समीक्षा की गई। सीमीक्षा के दौरान पता चला कि सिमडेगा जिले की सबसे कम महिला लाभुकों को अप्रैल महीने की राशि नहीं भेजी गई है। वहीं हजारीबाग, रांची, धनबाद और बोकारो जिलों में सबसे कम महिलाओं का सत्यापन हो पाया था।

कुल कितनी महिला लाभुकों को मिलेगा पैसा

विभाग की समीक्षा में सामने आया कि पहले आधार सीडिंग वाले खातों की संख्या कुल 40.02 लाख थी। 13 मई के बाद 12 लाख खातों का सत्यापन किया गया और पीएफएमएस ने जून में इसे पूरा कर लिया। इस तरह अप्रैल महीने में मंईयां सम्मान योजना पाने वाली लाभुकों की कुल संख्या 52 लाख पार कर गई है। इन 52 लाख महिला लाभुकों में से 44 लाख से ज्यादा महिलाओं के खातों में अप्रैल महीने का पैसा भेजा गया है। इसके बाद 7.65 लाख महिलाओं का भी आधार सत्यापन करने के बाद उनके खातों में भी पैसे भेजने शुरू हो गए हैं। इस तरह अब प्रदेश की जिस भी महिला ने मंईयां सम्मान योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करवाया था, उन सभी महिलाओं के खातों में पैसे आने शुरू हो गए हैं। जल्द ही सभी महिलाओं के खातों में अप्रैल महीने के पैसे भी भेज दिए जाएंगे।