Sonia Gandhi s Health Stable After Hospitalization for Gastrointestinal Issues सोनिया गांधी की हालत स्थिर, डॉक्टरों की निगरानी में हैं: अस्पताल, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsSonia Gandhi s Health Stable After Hospitalization for Gastrointestinal Issues

सोनिया गांधी की हालत स्थिर, डॉक्टरों की निगरानी में हैं: अस्पताल

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की हालत स्थिर है। उन्हें पेट की समस्या के कारण सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। इससे...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 16 June 2025 04:27 PM
share Share
Follow Us on
सोनिया गांधी की हालत स्थिर, डॉक्टरों की निगरानी में हैं: अस्पताल

नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की हालत स्थिर है। उन्हें पेट संबंधी समस्या के कारण रविवार शाम को सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल की ओर से जारी बयान में सोमवार को यह जानकारी दी गई। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष 78 वर्षीय सोनिया गांधी को रविवार शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सर गंगा राम अस्पताल के प्रमुख डॉ. अजय स्वरूप ने कहा, उन्हें पेट से संबंधित समस्या के लिए सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के तहत कल (रविवार) रात नौ बजे सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वर्तमान में उनकी हालत स्थिर हैं और डॉक्टर उनके स्वास्थ्य पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।

बीते नौ जून को उनका इसी अस्पताल में मेडिकल जांच हुई थी। इकेसे दो दिन पहले उच्च रक्तचाप की शिकायत के बाद उनकी शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में कुछ जांच की गई थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।