हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार
अररिया में दहेज के लिए विवाहिता हमीदा की हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी पति अली हसन उर्फ करू को गिरफ्तार किया है। एसपी अंजनी कुमार ने बताया कि अररिया आरएस थाना में दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है...
Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाSat, 26 April 2025 02:50 AM

अररिया। अररिया आरएस थाना क्षेत्र के हड़ियाबाड़ा वार्ड संख्या 10 में विवाहिता की दहेज के लिए गला घोट कर की गई हत्या मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति अली हसन उर्फ करू को गिरफ्तार किया है। एसपी अंजनी कुमार ने बताया कि इसको लेकर अररिया आरएस थाना में दहेज हत्या का कांड दर्ज किया गया है। आरोपी पति अली हसन उर्फ करू को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बता दें की बुधवार की रात विवाहित हमीदा की हत्या कर दी गई थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।