UPCS CSE Marks: UPSC Civil Services Exam marks released IAS topper Shakti Dubey scores marks marksheet UPCS CSE Marks : यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के मार्क्स जारी, टॉपर शक्ति दुबे के 1043 अंक, देखें लिस्ट, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़UPCS CSE Marks: UPSC Civil Services Exam marks released IAS topper Shakti Dubey scores marks marksheet

UPCS CSE Marks : यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के मार्क्स जारी, टॉपर शक्ति दुबे के 1043 अंक, देखें लिस्ट

UPSC CSE 2024 Marks : यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 के रिजल्ट के बाद चयनित अभ्यर्थियों के मार्क्स भी जारी कर दिए गए हैं। यूपीएससी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर सभी चयनितों के मेन्स, इंटरव्यू व कुल मार्क्स देखे जा सकते हैं।

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 26 April 2025 01:19 PM
share Share
Follow Us on
UPCS CSE Marks : यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के मार्क्स जारी, टॉपर शक्ति दुबे के 1043 अंक, देखें लिस्ट

UPSC CSE 2024 Marks : यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 के रिजल्ट के बाद चयनित अभ्यर्थियों के मार्क्स भी जारी कर दिए गए हैं। यूपीएससी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर सभी चयनितों के मेन्स, इंटरव्यू व कुल मार्क्स देखे जा सकते हैं। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 की टॉपर शक्ति दुबे ने 1043 मार्क्स हासिल ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है। शक्ति के मेन्स में 843 और इंटरव्यू में 200 मार्क्स आए हैं। यूपीएससी सीएसई सेकेंड टॉपर हर्षिता गोयल के 1038 (मेन्स में 851 और इंटरव्यू में 187) और थर्ड टॉपर डोंगरे अर्चित पराग के 1038 (मेन्स में 848 और इंटरव्यू में 190) अंक हैं।

यहां देखें टॉपरों के मार्क्स

रोल नंबर, नाम, मेन्स अंक, इंटरव्यू अंक, कुल अंक, क्रमांक

0240782 शक्ति दुबे 843 200 1043 1

0101571 हर्षिता गोयल 851 187 1038 2

0867282 डोंगरे अर्चित पराग 848 190 1038 3

0108110 शाह मार्गी चिराग 825 210 1035 4

0833621 आकाश गर्ग 831 201 1032 5

0818290 कोमल पुनिया ईडब्ल्यूएस 856 176 1032 6

6902167 आयुषी बंसल 821 210 1031 7

6613295 राज कृष्ण झा 831 200 1031 8

0849449 आदित्य विक्रम अग्रवाल 854 173 1027 9

5400180 मयंक त्रिपाठी 843 184 1027 10

8200949 एट्टाबॉयिना साई शिवानी ओबीसी 826 201 1027 11

5809367 आशी शर्मा 840 185 1025 12

5912548 हेमन्त 863 162 1025 13

0818331 अभिषेक वशिष्ठ 833 190 1023 14

1010403 बन्ना वेंकटेश 838 185 1023 15

6907627 माधव अग्रवाल 820 200 1020 16

0810414 संस्कृति त्रिवेदी 822 196 1018 17

2604936 सौम्या मिश्रा 833 184 1017 18

देखें सभी चयनितों के मार्क्स

क्या रही कटऑफ

एग्जाम के प्रीलिम्स, मेन्स व फाइनल चरणों की कटऑफ भी जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी upsc.gov.in पर जाकर कटऑफ चेक कर सकते हैं। यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 में जनरल कैटेगरी की कटऑफ ( UPSC CSE Prelims Cut Off 2024 ) 87.98 रही। मुख्य परीक्षा में 729 और फाइनल की कटऑफ 947 रही। प्रीलिम्स और मुख्य परीक्षा के चरणों में ओबीसी वर्ग की कटऑफ ईडब्ल्यूएस से अधिक रही। यूपीएससी प्रीलिम्स 2024 में ईडब्ल्यूएस की कटऑफ 85.92, ओबीसी 87.28, एससी 79.03 और एसटी की 74.23 रही। मेन्स में ईडब्ल्यूएस की कटऑफ 696, ओबीसी 702, एससी 685 और एसटी की 684 रही।