UP Board 12th Toppers : यूपी बोर्ड 12वीं में लड़कियों ने मारी बाजी, 12वीं में टॉप 10 में 10 बच्चे
UP Board 12th Toppers : यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। यूपी बोर्ड रिजल्ट upmsp.edu.in व upresults.nic.in के साथ-साथ हिन्दुस्तान वेबसाइट livehindustan.com पर भी रोल नंबर डालकर चेक किया जा सकता है।

UP Board 12th Toppers : यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। यूपी बोर्ड रिजल्ट upmsp.edu.in व upresults.nic.in के साथ-साथ हिन्दुस्तान वेबसाइट livehindustan.com पर भी रोल नंबर डालकर चेक किया जा सकता है। यूपी बोर्ड इंटर में 81.15 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। 12वीं में 97.20% अंकों के साथ महक जायसवाल ने टॉप किया है। महक जायसवाल, बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज, भुलाई की छात्रा हैं।
लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर- यूपी बोर्ड 12वीं में लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से काफी बेहतर रहा है। इस साल टॅाप 10 में 10 स्टूडेंट्स ही शामिल हैं।
यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट में लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से 9.77 फीसदी अधिक
यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा 25,98,560 स्टूडेंट्स ने दी थी। इसमें से कुल 21,08,774 छात्र पास हुए हैं। ओवरऑल पास प्रतिशत 81.15 फीसदी रहा। इसमें से लड़कों की संख्या 13,87,263, पास हुए छात्रों की संख्या 10,62,616 और पास प्रतिशत 76.60 फीसदी रहा है। इसके अलावा लड़कियों की कुल संख्या 12,11,297 थी इसमें से 10,46,158 छात्राएं पास हुई हैं और पास प्रतिशत 86.37 फीसदी रहा है। लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से 9.77 फीसदी अधिक रहा है।
यूपी बोर्ड 12वीं के टॉपर लिस्ट-
रैंक 1 - महक जयसवाल प्रयागराज 97.20%
रैंक 2 - साक्षी अमरोहा 96.80%
रैंक 2 - आदर्श यादव सुल्तानपुर 96.80%
रैंक 2 - अनुष्का सिंह कौशांबी 96.80%
रैंक 2 - शिवानी सिंह प्रयागराज 96.80%
रैंक 3 - मोहिनी इटावा 96.40%
यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट की मार्कशीट ऐसे डाउनलोड करें
स्टेप 1: सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2: होम पेज पर, परीक्षाफल लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: यहां 'UP Board intermediate Result 2025' लिंक करें।
स्टेप 4: लॉग इन पेज खुल जाएगा, यहां अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
स्टेप 5: यूपी बोर्ड 12वीं की ऑनलाइन मार्कशीट स्क्रीन पर खुल जाएगी, इसे चेक करें।
स्टेप 6: ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करें और आगे के लिए प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें।