सीवान जिले में सात छोटी नदियां अस्तित्व हीन
सीवान जिले में गंडक और घाघरा जैसी प्रमुख नदियों के साथ-साथ कई छोटी नदियाँ भी हैं, जो अब अस्तित्वहीन हो गई हैं। इन नदियों में गाद भर गया है या अतिक्रमण का शिकार हो गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पानी...

सीवान। सीवान जिले में दो प्रमुख नदियां हैं - गंडक और घाघरा। घाघरा नदी जिले की दक्षिणी सीमा पर बहने वाली सदावाही नदी है। सीवान जिले में कुछ छोटी नदियाँ बहती हैं। दाहा, झरही, धमही, गंडकी, निकारी, सियाही और सोना इस जिले के अंदरूनी इलाकों में पाई जाने वाली प्रमुख छोटी नदियां हैं। सीवान की दक्षिणी सीमा घाघरा नदी के कारण बनती है, जो इस क्षेत्र की मुख्य बहने वाली नदी भी है। इन नदियों में सभी सात छोटी नदियां अस्तित्वहीन हो गई हैं। इनमें गाद भर गया है। या फिर अतिक्रमण की शिकार होकर सिकुड गई हैं। कुछ नदियां तो बिल्कुल ही सूख चुकी हैं।
इपमें झोर, दाहा, सोन , धमई आदि शामिल हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अब तो बहुत पानी होने पर भी कभी पानी नहीं आ रहा है। नदियों के अतिक्रमण, गंदगी हटाने का काम अबतक शुरू नहीं किया जा सका है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।