Bihar CM Strengthens Panchayati Raj System for Village Development अररिया : पंचायती राज व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने से गांवों का तेजी से होगा विकास, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsBihar CM Strengthens Panchayati Raj System for Village Development

अररिया : पंचायती राज व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने से गांवों का तेजी से होगा विकास

अररिया के जिला परिषद अध्यक्ष आफताब अजीम पप्पू ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पंचायती राज प्रणाली को सशक्त, पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने की घोषणा का स्वागत किया। बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों की समस्याओं...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाFri, 13 June 2025 01:55 AM
share Share
Follow Us on
अररिया : पंचायती राज व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने से गांवों का तेजी से होगा विकास

अररिया, निज संवाददाता। पंचायती राज व्यवस्था को और अधिक सशक्त, पारदर्शी और उत्तरदायीं बनाने की मुख्यमंत्री की घोषणा का पंचायत प्रतिनिधियों ने स्वागत किया है।जिला परिषद अध्यक्ष आफताब अजीम पप्पू ने कहा कि तीनों स्तरों के पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त,पारदर्शी और उत्तरदायी बनाये जाने से गांवो का तेजी से विकास होगा।दरअसल गुरुवार को पटना के संवाद भवन में पंचायती राज व्यवस्था के ग्राम पंचायत,पंचायत समिति एवं जिला परिषद के प्रतिनिधियों के शिष्यमंडल के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बैठक की।बैठक में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री विजय चौधरी के अलावा सभी विभागों के प्रधान सचिव मौजूद थे। इस बैठक में अररिया से जिला परिषद अध्यक्ष आफताब अजीम शामिल हुए।जिप

अध्यक्ष आफताब अज़ीम पप्पू ने बताया कि मुख्यमंत्री ने पंचायत प्रतिनिधियों की समस्याएं सुनी और सुझाव भी मांगा।वहीं पर कुछ समस्याओं का बैठक में समाधान कर दिया और कुछ का जल्द समाधान करने का भरोसा दिलाया।मुख्यमंत्री ने पंचायत के मुखिया को अब पांच लाख की जगह दस लाख रूपये तक की स्वीकृति देने का अधिकार दिया।इसके अलावा सभी पंचायत प्रतिनिधियों का मानदेय डेढ़ गुणा बढ़ाने की घोषणा की, निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों की किसी भी कारण से मौत हो जाने पर उनके परिजन को पांच लाख रुपया मुआबजा देने की भी घोषणा की।जिप अध्यक्ष आफताब अज़ीम पप्पू ने बताया कि मुख्यमंत्री की यह बैठक में खास बात यह थी कि उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से सीधा संवाद कर उनकी इनकी समस्याओं और उनके सुझाव को भी सुना।मुख्यमंत्री के इस घोषणा से बिहार भर के पंचायत प्रतिनिधियों में खुशी की लहर है। यहां बता दे कि आफताब अज़ीम लगातार पांचवीं बार जिप अध्यक्ष चयनित हुए हैं।उन्होंने कहा कि सभी पंचायतों में पंचायत सरकार जल्द बनाया जाएगा।आफताब अज़ीम ने कहा बिहार में न्याय के साथ सभी क्षेत्र में विकास हुआ है जो देश के लिए एक मॉडल है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।