Devjani Devi Passes Away Community Mourns Former Mukhiya s Wife पूर्व मुखिया की पत्नी का निधन, शोक की लहर, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsDevjani Devi Passes Away Community Mourns Former Mukhiya s Wife

पूर्व मुखिया की पत्नी का निधन, शोक की लहर

पलासी के सोहन्दर पंचायत के पूर्व मुखिया देवनारायण यादव की पत्नी देवजानी देवी का निधन लंबी बीमारी के बाद हुआ। उनके निधन पर पंचायत और रिश्तेदारों का हुजूम उमड़ पड़ा। वह तीन पुत्र, एक पुत्री और एक विधवा...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाWed, 18 June 2025 03:32 AM
share Share
Follow Us on
पूर्व मुखिया की पत्नी का निधन, शोक की लहर

पलासी (ए.सं)। प्रखंड के सोहन्दर पंचायत के पूर्व मुखिया व बुद्धि निवासी देवनारायण यादव की धर्मपत्नी देवजानी देवी का बीती रात लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया। उनके निधन पर निधन की खबर सुनते हीं पंचायत एवं रिश्तेदारों का हुजुम उमड़ पडा़ । देवजानी देवी अपने पीछे तीन पुत्र, एक विधवा बहु व एक पुत्री छोड़ गयी है । पुत्र संतोष नारायण यादव ने बताया कि मां काफी दिनों से बीमार चल रही थी। इधर जोकीहाट विधायक पूर्व मंत्री शहनवाज आलम, पूर्व मुखिया योगेन्द्र मोहन विश्वास, रामप्रसाद यादव, अशोक यादव आदि ने आकर श्रद्धांजलि दी। इधर शोक व्यक्त करने वालो में सुर्यनारायण यादव, संतोष नारायण यादव,सतीस नारायण यादव,पुत्री पुतली देवी,दामाद श्री प्रसाद यादव, भतीजा जयनारायण यादव,भूपेन्द्र यादव, मन्टू यादव शामिल है ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।