डीआईजी ने सायबर अपराध से जुड़े मामलों का किया रिव्यू
पूर्णिया प्रक्षेत्र के डीआइजी पहुंचे अररिया, केसों की समीक्षा अररिया,निज संवाददाता पूर्णिया

पूर्णिया प्रक्षेत्र के डीआइजी पहुंचे अररिया, केसों की समीक्षा अररिया,निज संवाददाता पूर्णिया प्रक्षेत्र के डीआइजी प्रमोद कुमार मंडल मंगलवार को अररिया पहुंचे। वे सीधे साइबर थाना पहुंचे। इसके बाद डीआइजी ने साइबर थाना का निरीक्षण किया। साइबर थाने से जुड़े केसों की समीक्षा की गई। साइबर थाने में जो मामले दर्ज हो रहे हैं उन कांडों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। डीआइजी श्री मंडल ने कहा कि वर्तमान समय मे साइबर क्राइम की घटनाएं बढ़ने लगी है। लोग साइबर थाने में मामले भी दर्ज करवा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान भी यह देखा गया कि साइबर थाने में क्या-क्या सुविधाएं है।
अनुसंधान में क्या क्या दिक्कतें आ रही है और क्या-क्या सुधार किया जा सकता है। इसी बिंदु पर विचार विमर्श किया गया। डीआइजी श्री मंडल ने कहा कि साइबर मामलों को गंभीरता से लेने का निर्देश डीएसपी साइबर सह थानेदार रजिया सुलताना को दिया गया है। उन्होंने साइबर थाना के पुलिस पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इसके बाद डीआइजी श्री मंडल सायबर थाना में ही एसपी अंजनी कुमार व फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साह से कांडों के निष्पादन को प्राथमिकता में लेते हुए लंबित कांडों के निष्पादन व सुरक्षा को लेकर मंथन किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।