जोकीहाट: दो बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, तीन घायल
सोमवार को डूमरा कुंड-बेरगाछी मार्ग पर चैनपुर पश्चिम जामा मस्जिद के पास दो बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। हादसा मक्का सुखाने के कारण फिसलने से हुआ। मृतकों में 25...

डूमरा कुंड-बेरगाछी मार्ग में चैनपुर पश्चिम जामा मस्जिद के पास सोमवार दोपहर हुआ हादसा मक्का सुखाने से सिंगल रोड होने व बाइक के फिसलने से हुई घटना मृतकों में एक चिरह तो दूसरा डूमरिया वार्ड आठ का था रहने वाला जोकीहाट, एक संवाददाता सोमवार की दोपहर जोकीहाट प्रखंड के डूमरा कुंड-बेरगाछी मार्ग में चैनपुर पश्चिम जामा मस्जिद के पास दो बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि इस हादसे में तीन अन्य घायल हो गये। बताया गया कि मक्का सुखाने से सिंगल रोड होने व बाइक के फिसलने से यह हादसा हुआ।
मृतकों में 25 वर्षीय अकबर चिरह निवासी मुश्ताक का बेटा व 26 वर्षीय मो राजू डूमरिया वार्ड आठ निवासी सिद्दीक का बेटा था। घायलों में चिरह गांव निवासी मुस्ताक का 26 वर्षीय बेटा शमीम, चिरह के ही जहीर का 24 वर्षीय बेटा कारू व डूमरिया गांव निवासी कासिम का 25 वर्षीय जावेद शामिल हैं। सभी का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अकबर अपने घर चिरह से शमीम व कारू के साथ बाइक से चिलहनिया अपने रिश्तेदार के यहां जा रहा था। वहीं मो राजू महलगांव से अपने घर डूमरिया लौट रहा था। उसकी बाइक पीछे जावेद बैठा था। बताया गया कि इस दौरान चैनपुर स्थित पश्चिम जामा मस्जिद के पास सड़क किनारे सूख रहे मक्का में दोनो बाइक फिसलकर टकरा गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनो बाइक के परखच्चे तक उड़ गये। अकबर व राजू की तो घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि ये तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये। इधर घटना के बाद आसपास के ग्रामीण पहुंचे। फिर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पहुंची महलगांव पुलिस दोनों शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टर्माटम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेज दिया। महलगांव थानेदार राजेश कुमार ने बताया कि दो बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत हुई है। जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं। घायलों का सदर अस्पताल अररिया में इलाज चल रहा है। मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेज दिया गया है। घटना के बाद इधर चिरह व डूमरिया मे ंमृतकों के घरों में कोहराम मचा हुआ है। इधर घटना की सूचना पर जोकीहाट विधायक सह पूर्व मंत्री शाहनवाज आलम, जोकीहाट के पूर्व सांसद सह पूर्व मंत्री सरफराज आलम सदर अस्पताल पहुंचकर मृतक व घायलों से मिलकर घटना की पूरी जानकारी ली। इसके बाद प्रशासन से मृतक के परिजनों को पर्याप्त मुआवजे देने व घायलों का बेहतर इलाज कराने की मांग की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।