अररिया : पहली बार गांव में दिखी यात्री ट्रेन, हर कोई छूने को उत्सुक
कलियागंज में पहली बार यात्री ट्रेन आई, जिससे ग्रामीण खुश हैं। लोग ट्रेन को देखने के लिए स्टेशन पर उमड़ पड़े। इससे पहले केवल मालगाड़ी ही आती थी। ट्रेन के परिचालन से अररिया और सिलीगुड़ी तक यात्रा करना...

पलासी (ए.सं)। अररिया-गलगलिया रेलखंड स्थित कलियागंज में सोमवार को सुदूर देहात के ग्रामीणों पहली बार यात्री ट्रेन देखी। उन्हें विश्वास हीं नहीं हो रहा था कि अब उनके इस सुदूर ग्रामीण क्षेत्र होकर भी ट्रेने दौड़ेगी। इसे देखने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। क्या बच्चे, क्या बूढ़े, क्या महिलाएं और क्या जवान सब ट्रेन छूने को उत्सुक दिखे। इससे पहले कच्चे माल ढोलने केवल मालगाड़ी पहुंची थी। किसानों व कारोबारियों में अलग खुशी दिखी। वही कलियागंज स्टेशन पर ट्रेन के रुकने की खबर ने लोगो को जोश को और बढ़ा दिया था। सुबह से ही लोग ट्रेन को देखने की आस लगाए हुए पटरी के बगल खड़े हो गए थे।
वही कलियागंज स्टेशन पर ट्रेन में सफर कर रहे सांसद प्रदीप कुमार सिंह , बाढ़ आपदा मंत्री विजय कुमार मंडल सहित रेल महाप्रबंधक के स्वागत के लिये फूल माला लिए हुए खड़े थे। कलियागंज स्टेशन पर मौजूद ग्रामीण तैफुल रहमान, टे्रन देखने आई फूलो देवी, रेखा देवी, राज कुमारी देवी, रूमी आदि ने बताया कि इस रूट में पहली बार ट्रेन चलने से हम लोग काफी खुश हैं। अब हम लोगो को अररिया आने जाने में आसानी होगी। स्टेशन पहुंचे जिप सदस्य अमर सिंह, मुखिया प्रतिनिधि पंकज मंडल ने बताया कि ट्रेन प्रखंड क्षेत्र से पहली बार गुजरने पर आम लोग काफी रोमांचित हैं। लोगों को अब अररिया, सिलीगुड़ी, गलगलिया आने जाने में आसानी होगी। उन्होंने बताया कि ट्रेन के परिचालन से कलियागंज, चौरी, दिघली, झाला,धपडी आदि गांव को लोगो को आवाजाही में आसानी होगी। स्टेशन पर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार भी काफी सक्रिय नजर आए। स्टेशन पर मौजूद भाजपा कलियागंज मंडल अध्यक्ष बिहारी ठाकुर, बलुआ ड्योढ़ी मंडल अध्यक्ष रामानंद साह, दयानंद चौधरी, हुल्लास मालो, सुजीत झा, स्वराज ठाकुर,डॉ डी के राउत, मुकेश मांझी, नरेंद्र पंडित, गणेश्वर सिंह, मोहम्मद सलमान, नरेश साह आदि ने बताया कि आज तो हमारे भाग्य खुल गये।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।