जो हमारी सुनेगा हम उनको चुनेगें के तर्ज पर वोट करेगें रसोइया
कन्वेंशन में 25 सदस्यीय जिला कमिटी का किया गया गठन अररिया, निज संवाददाता बिहार

कन्वेंशन में 25 सदस्यीय जिला कमिटी का किया गया गठन अररिया, निज संवाददाता बिहार राज्य मिड डे मील वर्कर रसोइया यूनियन जिला शाखा अररिया का मंगलवार को जिला स्तरीय कन्वेंशन सुभाष स्टेडियम में आयोजित हुआ। रसोईया सावो खातुन और पुलकित यादव के संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित कनवेंशन में पहलगाम में आतंकवादी हमला में मारे गये लोगों और पाकिस्तान के साथ युद्ध में शहीद हुए जवानों के लिए एक मिनट मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। जिला स्तरीय कनवेंशन की शुरुआत युनियन के बिहार राज्य अध्यक्ष विनोद कुमार ने संबोधन से हुआ। राज्य अध्यक्ष विनोद कुमार ने बिहार में रसोईया की दुर्दशा और हालात पर विस्तार से चर्चा किया।उन्होंने
कहा कि केंद्र सरकार ने 11 वर्षों से एक रुपया भी रसोईया को नहीं दिया। बिहार के नीतीश कुमार सरकार ने रसोईया से वादा किया था कि मानदेय वेतन में वृद्धि करेंगे लेकिन उन्होंने वादाखिलाफी किया।अब तक राशि नहीं बढ़ाया। चार-पांच महीने का मानदेय लंबित रखा जा रहा है।कन्वेंशन में 25 सदस्यीय जिला कमिटी का गठन किया गया।इस कमिटी में नुजहत बानो,उमेश पासवान,चम्पा देवी, सुमित्रा देवी,सायरा खातुन, राजरा, दुलारी देवी,गीता देवी, मदिशा,अपमाना सरस्वती देवी, अजीजा, अफलातून, सावो खातुन,वीणा देवी, पुलकित यादव,आशा देवी, पुष्पा देवी,बंदना देवी,सवाना खातुन को शामिल किया गया है। सर्वसम्मती से साबो खातुन को जिलाध्यक्ष,नुजहत बानो, पुष्पा देवी को उपाध्यक्ष, पुलकित यादव को सचिव व चम्पा देवी व सवाना खातुन संयुक्त सचिव चुना गया।संघ के मुख्य संरक्षक के रूप में राम विनय राय, संरक्षक चंद्रशेखर पासवान बनाये गये।इसके अलावा एक व दो को आयोजित युनियन का बिहार राज्य सम्मेलन के लिए 25 सदस्यीय प्रतिनिधि का चयन किया गया। नवनिर्वाचित जिला कमिटी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम 11 सुत्री मांग पत्र जिला कार्यक्रम अधिकारी अररिया मध्याहन भोजन समिति को दिया गया। कन्वेंशन में निर्णय लिया गया कि युनियन के बिहार राज्य सम्मेलन से लौटने के बाद जिला कमिटी का बैठक किया जाएगा और 09 जूलाई को आहुत राष्ट्रीय आम हड़ताल को सफल बनाने के लिए जिला के सभी प्रखंड स्तरीय कनवेंशन किया जाएगा और संगठन को मजबूत किया जाएगा। कन्वेंशन को प्रमोद सिंह, रोहित कुमार,चंद्रशेखर पासवान,अजीत पासवान,राजु ऋषिदेव, विन्देश्वरी यादव, श्यामदेव राय,सलीम खान,योगेन्द्र ततमा,रुकसार फुल बानो आदि ने रसोइया की समस्याओं को रखा।सीटू के राम विनय राय ने कहा कि केंद्र सरकार और बिहार सरकार रसोईया का श्रम का शोषण कर रही है। रसोईया को महीने का 1650 रुपए वो भी साल के मात्र दस महीने का दिया जाता है जो श्रम कानून का उलंघन है। उन्होंने आह्वान किया कि आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में जदयू भाजपा गठबंधन सरकार को उखाड़ फेंकना है और जो हमारी सुनेगा हम उनको चुनेगें के तर्ज पर वोट करना है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।