High-Speed Car Crash on NH 527 Near Mirganj Leaves One Injured तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, एक घायल, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsHigh-Speed Car Crash on NH 527 Near Mirganj Leaves One Injured

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, एक घायल

जोगबनी, हि प्र फारबिसगंज मुख्य मार्ग एनएच 527 पर मीरगंज के पास एक तेज

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाSun, 27 April 2025 04:54 AM
share Share
Follow Us on
तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, एक घायल

जोगबनी, हि प्र फारबिसगंज मुख्य मार्ग एनएच 527 पर मीरगंज के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद कार पलट गई। कार में बैठे लोगों की जान बाल-बाल बची। हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। चौकीदार से मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना रात करीब दो से ढाई बजे के बीच हुई। कार फारबिसगंज से जोगबनी की ओर तेज रफ्तार में जा रही थी। इसी दौरान चालक का नियंत्रण खो गया होगा और कार डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार दूसरी लेन पर पलट गई। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जोगबनी थानाध्यक्ष ने इसकी पुष्टि की है ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।