Indian Army s Operation Sindoor Celebrated with Tricolor Rally in Sikti ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर बरदाहा में निकली तिरंगा यात्रा, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsIndian Army s Operation Sindoor Celebrated with Tricolor Rally in Sikti

ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर बरदाहा में निकली तिरंगा यात्रा

सिकटी में भाजपा बरदाहा मंडल द्वारा ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा की अगुआई भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भारत माता की...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाWed, 21 May 2025 04:07 AM
share Share
Follow Us on
ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर बरदाहा में निकली तिरंगा यात्रा

सिकटी। एक संवादाता ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता पर भारतीय सेना के सम्मान मे भाजपा बरदाहा मंडल की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गयी। उच्च विद्यालय ढेंगरी से निकली इस तिरंगा यात्रा की अगुआई भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने की। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओ ने तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय, नरेंद्र मोदी जिन्दाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाये। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा के अलावा जिलामंत्री कनकलता झा, बरदाहा मंडल अध्यक्ष कुमोद झा,पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय कुमार मंडल, ललित नारायण सिंह, बिजय कुमार मंडल, प्रेम किशोर चौधरी, प्रकाश झा सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता इस तिरंगा यात्रा मे शामिल थे।

इस कार्यक्रम मे ग्रामीणों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं आम लोगों ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर भारतीय सेना के सौर्य और साहस की सराहना की एवं भारतीयों को अपने सैन्य शक्ति पर गर्व होने की बात कही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।