Intensive Vehicle Checking Drive in Araria to Control Crime and Ensure Traffic Compliance जिले के सभी थाना क्षेत्रों में चलाया गया सघन वाहन जांच अभियान, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsIntensive Vehicle Checking Drive in Araria to Control Crime and Ensure Traffic Compliance

जिले के सभी थाना क्षेत्रों में चलाया गया सघन वाहन जांच अभियान

अररिया में पुलिस कप्तान अंजनी कुमार के निर्देश पर रविवार को सभी थाना क्षेत्रों में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कई वाहनों को जब्त किया गया और चालकों से जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने लोगों को...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाSun, 15 June 2025 11:22 PM
share Share
Follow Us on
जिले के सभी थाना क्षेत्रों में चलाया गया सघन वाहन जांच अभियान

अररिया, निज संवाददाता। पुलिस कप्तान अंजनी कुमार के निर्देश पर रविवार को अपराध नियंत्रण व यातायात नियमों के अनुपालन के उद्देश्य से जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।इस दौरान कई वाहन जब्त भी किये गये।इसके साथ कई वाहनों से जुर्माना भी वसूला गया। वहीं पुलिस के इस अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान बाइक की डिक्की के साथ-साथ कागजात की भी जांच की गयी। बिना कागजात के वाहनों को जब्त किया गया।बताया गया कि अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जांच के दौरान पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को हेलमेट पहनने,कार चालकों को सीट बेल्ट लगाने, वाहन की गति में नियंत्रण रखने,वाहन के सभी कागजात को दुरुस्त रखने का निर्देश देते हुए लोगों से जुर्माना भी वसूला गया।इसके

साथ ही एक बाइक पर तीन सवारी पर भी पुलिस की विशेष नजर रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।