Land Dispute Leads to Violent Assault on Family in Jamui जमुई: भूमि विवाद में दबंगों ने पति-पत्नी और चचेरा भाई को मारपीट कर किया घायल, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsLand Dispute Leads to Violent Assault on Family in Jamui

जमुई: भूमि विवाद में दबंगों ने पति-पत्नी और चचेरा भाई को मारपीट कर किया घायल

जमुई के चंद्रदीप थाना क्षेत्र के कोदवरिया गांव में भूमि विवाद के चलते दबंगों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। पति-पत्नी और चचेरा भाई को गंभीर चोटें आईं हैं। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाTue, 29 April 2025 05:36 PM
share Share
Follow Us on
जमुई: भूमि विवाद में दबंगों ने पति-पत्नी और चचेरा भाई को मारपीट कर किया घायल

जमुई, निज संवाददाता जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र के कोदवरिया गांव में मंगलवार को भूमि विवाद की रंजिश में दबंगों ने पति-पत्नी और चचेरे भाई को मारपीट कर घायल कर देने का मामला सामने आया है। सभी घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायलों में कोदवरिया गांव निवासी बसंत यादव पत्नी रेणू देवी तथा चचेरा भाई सोनू यादव व उसकी मां रेणु देवी शामिल हैं। घायल बसंत यादव ने बताया कि मेरे गोतिया संजय यादव के साथ बीते कई वर्षों से 10 धुर जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी भूमि विवाद की रंजिश में मंगलवार को उक्त सभी घर पर आकर गाली-गलौज करने लगा जिसका विरोध करने पर संजय यादव, सुबोध यादव, राधे यादव सहित अन्य लोगों ने लाठी-डंडा से हमला कर दिया। जिससे मैं और मेरी पत्नी तथा मेरा चचेरा भाई और उसकी मां सहित चार लोग घायल हो गया है। घायल द्वारा घटना की जानकारी स्थानीय थाना की पुलिस को दी गयी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।