Pahalgam Terror Attack Pakistani Para Commando Hashim Musa Main Suspect पहलगाम:: : पहलगाम हमले में पाकिस्तानी कमांडो मूसा मुख्य संदिग्ध, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsPahalgam Terror Attack Pakistani Para Commando Hashim Musa Main Suspect

पहलगाम:: : पहलगाम हमले में पाकिस्तानी कमांडो मूसा मुख्य संदिग्ध

नई दिल्ली, एजेंसी। पहलगाम आतंकी हमले में पाकिस्तानी सेना का पैरा कमांडो हाशिम मूसा मुख्य संदिग्ध है। 14 कश्मीरी ओवरग्राउंड वर्कर से पूछताछ में इसका पता चला है। मूसा लश्कर-ए-तैयबा से जुड़कर कश्मीर में...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 29 April 2025 10:59 PM
share Share
Follow Us on
पहलगाम:: : पहलगाम हमले में पाकिस्तानी कमांडो मूसा मुख्य संदिग्ध

नई दिल्ली, एजेंसी। पहलगाम आतंकी हमले में पाकिस्तानी सेना का पैरा कमांडो हाशिम मूसा मुख्य संदिग्ध माना जा रहा। सूत्रों की मानें तो मूसा के बारे में खुलासा 14 कश्मीरी ओवरग्राउंड वर्कर से पूछताछ में हुआ है। प्रारंभिक जांच में सुरक्षा एजेंसियों का दावा है कि पहलगाम हमले में शामिल दो पाकिस्तानी आतंकियों में से एक मूसा है। सूत्रों का कहना है कि पाक सेना के स्पेशल सर्विस ग्रुप (एसएसजी) ने मूसा को लश्कर-ए-तैयबा से जुड़कर कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को बढ़ाने के मिशन पर लगाया है। सूत्रों का ये भी दावा है कि मूसा ने आतंक का रास्ता चुना और प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ गया। इसके बाद पाक सेना ने उसे पद से हटा दिया है। कहा जा रहा है कि मूसा सितंबर 2023 में श्रीनगर से करीब बडगाम से भारतीय सीमा में दाखिल हुआ था। जानकारों का कहना है कि पैरा कमांडो आधुनिक हथियार चलाने में सक्षम होते हैं। हथियारों के साथ हाथ से लड़ाई करने और सामने वाले को चकमा देने में माहिर होते हैं।

.......

……

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।