Massive Fire in Araria Destroys Homes of Six Families Millions in Property Lost आग लगने से छह घर जलकर राख, लाखों का नुकसान, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsMassive Fire in Araria Destroys Homes of Six Families Millions in Property Lost

आग लगने से छह घर जलकर राख, लाखों का नुकसान

बुधवार सुबह अररिया प्रखंड के बसंतपुर पंचायत में आग लगने से छह परिवारों के घर जलकर राख हो गए। लाखों की संपत्ति नष्ट हुई, लेकिन आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका। ग्रामीणों की मेहनत से आग पर काबू...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाThu, 19 June 2025 04:15 AM
share Share
Follow Us on
आग लगने से छह घर जलकर  राख, लाखों का नुकसान

अररिया, निज संवाददाता बुधवार की सुबह अररिया प्रखंड के बसंतपुर पंचायत स्थित वार्ड संख्या चार के कोशकीपुर चौक के समीप आग लगने से आधा दर्जन परिवार के घर जलकर राख हो गये। इस अगलगी की घटना में लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गयी। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका। ग्रामीणों के कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि सूचना पर पहुंचे दमकल टीम भी आग बुझाने में अथक प्रयास किया। अग्निकांड के इस घटना में कपड़ा, बर्तन, अनाज, फर्नीचर, जलावन आदि जलकर स्वाहा हो गये। आग नहीं पकड़े इसके लिए कई कच्ची घरों को तोड़कर हटा दिया गया।

पीड़ितों में तस्लीम, लाइक, रईस, आफिक, नइम, वारिस, साजिद, शाहिद आदि शामिल हैं। वार्ड सदस्य अब्दुल मतीन ने सीओ अररिया व बैरगाछी थाना पुलिस को सूचना दी। इधर वार्ड सदस्य साकिर, अकबर, सद्दाम आदि ने जिला प्रशासन पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा व प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ देने की मांग की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।