मधेपुरा: हत्याकांड के एक आरोपी की ही हो सकी है गिरफ्तारी
मधेपुरा के आलमनगर प्रखंड में पूर्व मुखिया के पति संजय कुमार भगत की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में चार से पांच अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और...

मधेपुरा। आलमनगर प्रखंड की एक पूर्व मुखिया के पति की हत्या मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद थम गई है। हत्याकांड में दो नामजद सहित चार - पांच अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। मालूम हो कि रतवारा थाना क्षेत्र के सोनामुखी बाजार में बुधवार की रात गंगापुर पंचायत की पूर्व मुखिया के पति संजय कुमार भगत उर्फ बमबम भगत (50 वर्ष) की गए बुधवार की रात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। थानाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ शर्मा ने बताया कि हत्याकांड के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों को गिरफ्तार के लिए छापेमारी की जा रही है। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।