National Environment Awareness Campaign Highlights Importance of Trees in Bihar अररिया : पेड़-पौधों के महत्व पर पर्यावरण गोष्ठी आयोजित, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsNational Environment Awareness Campaign Highlights Importance of Trees in Bihar

अररिया : पेड़-पौधों के महत्व पर पर्यावरण गोष्ठी आयोजित

फारबिसगंज में रविवार को बिहार बाल मंच द्वारा राष्ट्रीय पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत एक गोष्ठी आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में बच्चों ने परिसर की सफाई की और विभिन्न पेड़-पौधों के महत्व को समझा। मंच...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाMon, 16 June 2025 12:01 AM
share Share
Follow Us on
अररिया : पेड़-पौधों के महत्व पर पर्यावरण गोष्ठी आयोजित

फारबिसगंज, एक संवाददाता। स्थानीय पीडब्ल्यूडी के प्रांगण में राष्ट्रीय पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत रविवार को बिहार बाल मंच के द्वारा मंच के संस्थापक विनोद कुमार तिवारी की अध्यक्षता और मनीष राज के संयोजन में विभिन्न पेड़-पौधों के महत्व पर गोष्ठी आयोजित हुई। इस मौके पर सर्वप्रथम स्कूली बच्चों के द्वारा परिसर की साफ-सफाई कर जल सिंचन कार्य किया गया। तदोपरांत श्री तिवारी ने बच्चों को तुलसी का पौधा,पीपल,आवंला, शनि का पेड़ का धार्मिक और औषधीय,अर्जुन,नीम,जामुन का औषधीय महत्व तथा वट,चंदन, महुआ के पेड़ का धार्मिक महत्व बताया गया ,साथ ही यह भी बताया गया कि पेड़ों से हमें सिर्फ ईंधन,शीतल छाया हीं नहीं अपितु प्राणवायु ऑक्सीजन भी मिलता रहता है।

इसलिए पेड़-पौधों की रक्षा,पौधरोपण निरंतर होना चाहिए। कहा कि जन्मदिन या महत्वपूर्ण स्मरणीय दिवस के अवसर पर भी पौधरोपण कर हम पुण्य के भागी बन सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।