विराटनगर में श्रीमद भागवत पुराण सप्ताह महा यज्ञ की तैयारी जोरों पर
जोगबनी में मैथिली ब्राह्मण महासभा द्वारा 16 से 22 मार्च तक विराटनगर के सिटी पैलेस में श्रीमद भागवत पुराण सप्ताह महायज्ञ का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम कथावाचक आचार्य पंडित अभिषेक पाठक के नेतृत्व में...

जोगबनी, हि.प्र. मैथिली ब्राह्मण महासभा नेपाल जिला कार्यसमिति, महिला कार्यसमिति तथा युवा कार्यसमिति के संयुक्त आयोजन में 16 मार्च से विराटनगर के सिटी पैलेस में होगा। श्रीमद भागवत पुराण सप्ताह महायज्ञ की तैयारी जोरों पर है। जिला कार्यसमिति के अध्यक्ष मनोज मिश्र के नेतृत्व में संतोष झा, नंदकिशोर झा, सुभाषचंद्र झा आदि कार्यसमिति सदस्य विराटनगर, जोगबनी, दुहबी, इटहरी, धरान, राजविराज, इनरवा जाकर आमंत्रण पत्र बांट रहे हैं। आयोजक के अनुसार 16 मार्च से 22 मार्च तक चलने वाले उक्त धार्मिक आयोजन में वृंदावन निवासी कथावाचक आचार्य पंडित अभिषेक पाठक के मुखारबिंद से एक बजे से चार बजे तक कथा श्रवण किया जाएगा। उद्घाटन कार्यक्रम से पूर्व कलश यात्रा निकाली जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।