सहरसा: कई घटना में अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं
सहरसा, नगर संवाददाता सहरसा पुलिस कई हत्याकांड में अभियुक्तों को गिरफ्तार नहीं कर सकी

सहरसा, नगर संवाददाता सहरसा पुलिस कई हत्याकांड में अभियुक्तों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। जिसके कारण पीड़ित परिजनों और लोगों मे काफी आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों ने घटनाओं के जल्द उद्भेदन और अभियुक्तों को गिरफ्तार करने की मांग किया है। बीते 22 मार्च को बिहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत हुए शिक्षक राजकुमार पासवान हत्याकांड मामले में मुख्य साजिशकर्ता पुलिस की पकड़ से अभी तक बाहर हो गया है। घटना के इतने दिनों बाद अभी तक गिरफ्तारी नहीं को लेकर लोग कई तरह के सवाल उठा रहे हैं।हत्याकांड मामले में पुलिस ने अभी तक पांच अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया।जबकि पुलिस दबिश के कारण एक अभियुक्त ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है ।घटना में शामिल अभियुक्तों और साजिशकर्ता की गिरफ्तारी के लिए अभी भी पुलिस की छापेमारी जारी है। पुलिस ने हत्या का मुख्य कारण रिश्तेदार से जमीन विवाद और आपसी रंजिश बताया है।लेकिन आम लोगों में कई तरह की चर्चा चल रही है।सच्चाई का पता मुख्य साजिशकर्ता की गिरफ्तारी के बाद हीं होगा।परिजनों ने मामले में कार्रवाई करने की मांग किया है।22 अप्रैल को मो फखरूद्दीन की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई। फखरूद्दीन को शाम में गोली मारी गई थी और 23 अप्रैल की अहले सुबह इलाज के दौरान निजी क्लिनिक में मौत हो गई। इस मामले में मृतक की पत्नी द्वारा कई लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए कार्रवाई करने की मांग की है। इस मामले का भी उद्भेदन नहीं हुआ है। उद्भेदन। होने के बाद हीं हत्या के कारणों और हत्यारे की सच्चाई सामने आ सकती है।वहीं बीते 14 मार्च को मो अफसेर हत्याकांड में दो मुख्य अभियुक्त मो मोनाजिर औ मो मोजाहिद अभी तक फरार चल रहा है। इसके अलावा कई अन्य कांडों का उद्भेदन पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।