प्रज्ञा भारती व करण कुमार ने नीट की परीक्षा में मारी बाजी
प्रज्ञा भारती व करण कुमार ने नीट की परीक्षा में मारी बाजी जोकीहाट(एस)। नीट

प्रज्ञा भारती व करण कुमार ने नीट की परीक्षा में मारी बाजी जोकीहाट(एस)। नीट की परीक्षा में प्रखंड के कई होनहार छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। इन होनहार बच्चों में प्रखंड के गैरकी मसूरिया पंचायत के गैरकी निवासी शिक्षक विवेकानंद वर्णवाल की बेटी प्रझा भारती व महलगांव पंचायत के टेकनी निवासी शम्भू विश्वास का बेटा करण कुमार शामिल है। प्रज्ञा भारती ने प्रथम प्रयास में ही 572 अंक लाकर आल इंडिया में 4960वीं रैंक हासिल की तो करण कुमार 578 अंक प्राप्त 3797वीं रैंक हासिल किया। प्रज्ञा भारती ने अपना सफलता श्रेय पिता विवेकानंद वर्णवाल व माता शालिनी देवी के साथ अपने शिक्षकों को भी दिया है।
इधर श्री वर्णवाल ने बताया कि उनकी बेटी अपनी मेहनत के बल पर यह सफलता हासिल की है। दोनो बच्चों की सफलता पर प्रखंड क्षेत्र के लोगों मे हर्ष का माहौल है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।