शाम में मायके से पहुंची ससुराल और रात में हो गयी हत्या
इब्राहीम के बेटे और बेटी की शादी के बाद हाजरा खातून की संदिग्ध मौत हो गई। उनके मायके में मातम पसरा हुआ है। हाजरा की मां ने बताया कि ससुराल वाले हमेशा उनकी बेटी को प्रताड़ित करते थे। अब उनके दो छोटे...

इब्राहिम के बेटा व बेटी की गोलट हुई थी शादी सवाल: हाजरा के दोनों छोटे छोटे बच्चे का कैसे होगा पालन पोषण कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि जमुआ पंचायत के वार्ड संख्या दो में शनिवार की देर हाजरा खातून की मौत से मायके पोखरिया स्थित उनके घरों में दूसरे दिन भी कोहराम मचा रहा। घटना से जमुआ के लोग भी स्तब्ध हैं। मृतका हाजरा के मायके पोखिरिया में मातम पसरा है। मां तरिया खातून व पिता मो इब्राहिम का रो रो कर बुरा हाल है। घटना को लेकर नित्य नई जानकारियां मिल रही है। मां तरिया खतून ने रोते हुए बताया कि उसने अपने बेटा और बेटी की शादी मो इब्राहीम के बेटी और बेटा से गोलट कराया था।
बेटी को उनके ससुराल वाले हमेशा मारपीट करते थे। सास हमेशा बेटी से झगड़ा करती रहती थी। सास उनकी बेटी को हमेशा प्रताड़ित करती थी। तीन दिन पूर्व वह पोखरिया आई थी। शनिवार की शाम में वह ससुराल लौट गई। वह अपने साथ सब्जी आदि सब अपने साथ लेकर आई थी। लेकिन रात में ससुराल वाले ने मारपीट कर गला दबाकर हत्या कर दी। ससुराल वाले दोनों बच्चे को छोड़ कर भाग गया है। अब दोनों छोटे छोटे बच्चे का लालन पालन कैसे होगा। बच्चे किसको मां कहेगी। बच्चे को मां का प्यार कौन देगा। मृतका की मां के क्रंदन से हर कोई गमगीन थे। यहां बता दें कि शनिवार की देर रात ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के जमुआ वार्ड संख्या दो में 27 वर्षीया विवाहिता की संदिग्ध मौत हो गयी। मृतका हाजरा खातून जमुआ निवासी मो कासिम की पत्नी थी। हाजरा खातून का मायके बरदाहा थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव है। वह मो इब्राहिम की बेटी थी। मायके वालों ने ससुराल वालों पर मारपीट कर गला दबाकर हाजरा खातून की हत्या का आरोप लगाया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।