Women Empowerment Dialogue Completes 45 Days in Araria District सामाजिक परेशानियों व समस्याओं को बेबाकी से रख रही हैं महिलाएं, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsWomen Empowerment Dialogue Completes 45 Days in Araria District

सामाजिक परेशानियों व समस्याओं को बेबाकी से रख रही हैं महिलाएं

महिला संवाद का 45 दिन पूरे, जिले की महिलाएं हो रहीं मुखर अररिया, संवाददाता

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाMon, 2 June 2025 12:06 AM
share Share
Follow Us on
सामाजिक परेशानियों व समस्याओं को बेबाकी से रख रही हैं महिलाएं

महिला संवाद का 45 दिन पूरे, जिले की महिलाएं हो रहीं मुखर अररिया, संवाददाता पूर्ण निर्धारित कार्य योजना और रूट मैप के मुताबिक जिले में महिला संवाद का कार्यक्रम जारी है। जिले में रविवार को महिला संवाद का 44 दिन पूरा हुआ। जिला जीविका मिशन कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक ये कार्यक्रम महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काफी प्रभावी साबित हो रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी मिल रही। उन्हें अपने फायदे की योजना की समझ आ रही है। साथ ही लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया से भी वाकिफ हो रही हैं। जिला जीविका के अधिकारियों का कहना है कि महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान महिलाओं द्वारा व्यक्त की जाने वाली आकाक्षाएं भी काफी महत्वपूर्ण होती हैं।

वे व्यक्तिगत और सामाजिक परेशानियों और समस्याओं को बेबाकी से रख रही हैं। महिलाओं द्वारा व्यक्त आकांक्षाओं, सुझाओं और समस्याओं की एप में एंट्री की जाती है, जिसका समाधान किया जा रहा है। बताया गया कि अब तक के कार्यक्रम के दौरान महिलाओं द्वारा जिन मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया है उन में क्षेत्र में रोजी रोजगार से सम्बंधित सुविधाओं की मांग, क्षेत्रीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधा की मांग, पर्याप्त संख्या में डॉक्टर एवं नर्स की नियुक्ति प्रतिनियुक्ति की मांग, सड़क की मांग, नल-जल आदि सुविधाओ की मांग, आधार केंद्र की मांग, शिक्षा के क्षेत्र में सुधार आदि की मांग शामिल हैं। साथ ही बाढ़ से बचाव और बाढ़ के उचित प्रबंधन की मांग भी लगातार की जा रही है। महिलाएं कहती हैं कि बाढ़ के दौरान हालत बद से बदतर हो जाती है। अबतक के कार्यकम के दौरान महिलाओं की एक बड़ी तादाद ने पलायन को जिले की बड़ी समस्या बताते हुए इसके निदान के लिए आवश्यक नीति बनाने की जरूरत पर भी बल देती रही हैं। शनिवार तक 6800 महिलाएं 36 स्थानों पर हुए कार्यक्रम में शरीक हुईं। जबकि रविवार को 36 जगहों पर करीब 7089 महिलाएं शामिल हुईं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।