Women s Empowerment Programs in Sikti Dialogue and Digital Outreach महिला संवाद में महिलाओं को योजनाओं की मिली जानकारी, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsWomen s Empowerment Programs in Sikti Dialogue and Digital Outreach

महिला संवाद में महिलाओं को योजनाओं की मिली जानकारी

सिकटी में 170 जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यह कार्यक्रम सरकारी योजनाओं की जानकारी साझा करने और महिलाओं के सुझाव एकत्रित करने के लिए है। डिजिटल माध्यम से...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाSat, 31 May 2025 02:44 AM
share Share
Follow Us on
महिला संवाद में महिलाओं को योजनाओं की मिली जानकारी

सिकटी, एक संवाददाता सिकटी के 170 जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा अलग-अलग महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रखंड परियोजना प्रबंधक समीउल हसन ने बताया कि यह कार्यक्रम सरकार और ग्रामीण महिलाओं के बीच संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी सभी महिलाओं तक पहुंचना और उन योजनाओं को और बेहतर बनाने के लिए महिलाओं के सुझाव एकत्रित करना इस कार्यक्रम का एक खास उद्देश्य है। इसके लिए एलइडी युक्त वाहन के जरिए डिजिटल तरीके से सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाई जा रही है।

सिकटी के तीरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि डिजिटल प्रसारण के उपरांत आप लोग विकास संबंधी जो भी सुझाव या विचार या अपनी अपेक्षाएं सरकार तक पहुंचना चाहती है वे अपनी बातें अवश्य रखें, कार्यक्रम के दौरान एलइडी के माध्यम से तीन अलग वीडियो दिखाया गया। वीडियो प्रसारण के बाद विभिन्न महिलाओं द्वारा आवास, पक्की नली गली, रोजगार, राशनकार्ड, वृद्धा पेंशन की राशि बढ़ाने, स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता की मांग सरकार से की गई। किसानों के लिए कृषि यंत्र देने एवं सरकारी बाजार खोलने की बात भी की गई। अलग-अलग पंचायतों में आयोजित इस महिला संवाद कार्यक्रम में जीविका दीदियों के अलावे गांवों की अन्य महिलाएं, स्कूली छात्राएं एवं पुरुषों की भागीदारी भी देखी जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।