भाजपा की बैठक में विकास और संगठन पर जोर
ओबरा, संवाद सूत्र।ई। कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि वे घर-घर जाकर पार्टी और सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाएं। बिहार में नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी और विजय सिंह के नेतृत्व में चल रही विकास...

ओबरा प्रखंड के खुदवां मंडल में भाजपा की एक बैठक मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में बूथ सशक्तिकरण अभियान के जिला संयोजक अश्विनी तिवारी मुख्य रूप से शामिल हुए। बैठक में पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि वे घर-घर जाकर पार्टी और सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाएं। बिहार में नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी और विजय सिंह के नेतृत्व में चल रही विकास योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा गया कि सरकार गरीब, पिछड़ा, अति पिछड़ा, दलित, महादलित और मध्यम वर्ग के लिए कई योजनाएं चला रही है।
शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं में सुधार पर जोर देते हुए बताया गया कि जहां पहले स्कूलों में बच्चे नहीं थे, वहां आज स्कूलों की संख्या बढ़ी है। लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा मिला है और वे समाज में अपनी पहचान बना रही हैं। जिले की छह विधानसभा सीटों पर भाजपा और एनडीए की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय रहने को कहा गया। बैठक में महामंत्री हरेंद्र कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष सिकंदर आलम, मीडिया प्रभारी विकास कुमार, रोहित कुमार, उपेंद्र शर्मा, अर्जुन पांडेय, अभिषेक कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।