Dispute Over Food Supply at Daudnagar PACS Accusations of Mismanagement and Delays पैक्स अध्यक्ष प्रतिनिधि और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी भिड़े, Aurangabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsDispute Over Food Supply at Daudnagar PACS Accusations of Mismanagement and Delays

पैक्स अध्यक्ष प्रतिनिधि और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी भिड़े

दोनों ने एक दूसरे पर लगाए आरोप मार और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अतुल्य कुमार के बीच तीखी बहस हो गई। मामला फरवरी के दूसरे सप्ताह में जमा कि

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादWed, 14 May 2025 11:24 PM
share Share
Follow Us on
पैक्स अध्यक्ष प्रतिनिधि और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी भिड़े

दाउदनगर के गोरडीहां पैक्स के जन वितरण प्रणाली दुकान को लेकर बुधवार को पैक्स अध्यक्ष सुषमा देवी के प्रतिनिधि संतोष कुमार और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अतुल्य कुमार के बीच तीखी बहस हो गई। मामला फरवरी के दूसरे सप्ताह में जमा किए गए अनुशंसा पत्र के बावजूद अब तक खाद्यान्न आपूर्ति नहीं होने से जुड़ा है। पैक्स अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष कुमार ने बताया कि जन वितरण प्रणाली दुकान के संचालन के लिए बीसीओ से अनुशंसा कर आवेदन जमा किया गया था लेकिन अब तक कोई आपूर्ति नहीं हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम जनता बार-बार पूछताछ करती है परंतु एमओ कार्यालय द्वारा लगातार मामले को नजरअंदाज किया जा रहा है।

उन्होंने कथित तौर पर पैसे की मांग किए जाने का भी आरोप लगाया। संतोष कुमार का कहना है कि मोबाइल पर बातचीत के दौरान प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी आगबबूला हो गए और अपशब्दों का प्रयोग किया। जब वे कार्यालय पहुंचे और स्वयं को शिक्षक बताते हुए उनके व्यवहार पर आपत्ति जताई तो पदाधिकारी और अधिक नाराज हो गए और दुर्व्यवहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय भाकपा माले के प्रखंड सचिव चंद्रमा पासवान, ग्रामीण विजय चंद्रवंशी, हरिद्वार तिवारी मौजूद थे। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अतुल्य कुमार ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि संतोष कुमार ने पहले मोबाइल पर संपर्क किया। उस समय वे विकास शिविर में व्यस्त थे। इसके बावजूद वे 10-12 लोगों के साथ कार्यालय पहुंच गए। उन्हें स्पष्ट रूप से बताया गया कि उनकेत स्तर से आवश्यक कार्रवाई कर दी गई है और खाद्यान्न का उठाव शीघ्र ही हो जाएगा। पदाधिकारी ने बताया कि गोरडीहां पैक्स भंग होने के बाद उपभोक्ताओं को डीलर के साथ टैग कर दिया गया था। अब पुनः पैक्स के साथ टैग किया जा चुका है लेकिन मार्जिन मनी की व्यवस्था में पूर्व पैक्स अध्यक्ष सुभाष यादव का नाम दर्ज है, जिसे तकनीकी कारणों से अभी तक बदला नहीं जा सका है। यह कार्य वरीय स्तर पर किया जाना है, जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।