Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsKharif Crop Festival on June 2 in Madanpur to Educate Farmers on Advanced Techniques
मदनपुर में खरीफ महोत्सव 2 को
मदनपुर प्रखंड में 2 जून को कृषि विभाग द्वारा खरीफ फसल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव में कृषि वैज्ञानिक किसानों को धान की उन्नत किस्मों और कम पानी में अधिक उपज देने वाली तकनीकों के बारे में...
Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादSat, 31 May 2025 12:25 AM

मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में 2 जून को कृषि विभाग द्वारा खरीफ फसल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। प्रखंड कृषि समन्वयक मुकेश अकेला ने बताया कि इस महोत्सव में कृषि वैज्ञानिक और विशेषज्ञ किसानों को धान की उन्नत किस्मों, कम पानी में अधिक उपज देने वाली तकनीकों और गुणवत्तापूर्ण खेती के गुर सिखाएंगे। इस आयोजन में प्रखंड भर के किसान हिस्सा लेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।