National Lok Morcha Election Campaign Begins in Hasapura हसपुरा में रालोमो का जनसंपर्क अभियान शुरू, Aurangabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsNational Lok Morcha Election Campaign Begins in Hasapura

हसपुरा में रालोमो का जनसंपर्क अभियान शुरू

हसपुरा प्रखंड में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का चुनावी जनसंपर्क अभियान शुरू हुआ। पूर्व विधायक प्रो. रणविजय कुमार ने अपने समर्थकों के साथ विभिन्न गांवों का दौरा किया और स्थानीय समस्याओं को सुना। उन्होंने गेट...

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादMon, 21 April 2025 11:25 PM
share Share
Follow Us on
हसपुरा में रालोमो का जनसंपर्क अभियान शुरू

हसपुरा, संवाद सूत्र हसपुरा प्रखंड में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का चुनावी जनसंपर्क अभियान प्रखंड अध्यक्ष श्रीकांत कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शुरुआत हुई। सोमवार को पूर्व विधायक सह रालोमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो. रणविजय कुमार ने अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ पीरु पंचायत के डिहुरी, मठिया, भजन बिगहा, बेला, हीरा शहीद, गवसपुर, चिरैयाटांड़ गांव का दौरा करते हुए लोगों से जनसंपर्क किया। इस दौरान कई समस्याओं से अवगत हुए। डिहुरी गांव के सुरेश प्रसाद ने डिहुरी गांव के पास गेट निर्माण की मांग लंबे समय से मांग रहे हैं। परन्तु किसी जनप्रतिनिधि ने ध्यान नही दिया। उन्होंने भरोसा दिलाया की गेट का निर्माण करा दिया जाएगा। उन्होंने जानकारी दिया कि चुनाव हारने के बाद भी लोगों का काम दस सालों तक लगातार करते रहा। उनके हर दुख-सुख में शामिल होते रहा। इस दौरान गोह विधानसभा क्षेत्र के गांवों में 480 ट्रांसफार्मर लगवाने का काम किया। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में लोगों से अपने पक्ष में समर्थन मांगा। प्रदेश महासचिव विनोद कुमार सिन्हा, पूर्व विधायक प्रतिनिधि सोनू कुमार, जिला उपाध्यक्ष नारायण शर्मा, अमझर शरीफ अध्यक्ष राजू कुमार वर्मा, अध्यक्ष श्रीकांत वर्मा वशिष्ठ सिंह, पंसस प्रतिनिधि जय प्रकाश कुमार, विद्या सिंह, संजय शर्मा, रामबली सिंह, रंजीत राम, विजेंद्र सिंह, वेंकटेश कुमार, सुरेश प्रसाद, कुंदन पांडेय उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।