Tragic Suicide of Dancer Neha Kumari in Aurangabad Shocks Community महुआ शहीद में शादीशुदा महिला डांसर फांसी के फंदे से झूली, Aurangabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsTragic Suicide of Dancer Neha Kumari in Aurangabad Shocks Community

महुआ शहीद में शादीशुदा महिला डांसर फांसी के फंदे से झूली

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, आत्महत्या के कारणों का पुलिस लग रही है पता बह लगी लोगों की भीड़ फोटो- 15 जून एयूआर 10 कैप्शन- नेहा कुमारी (मृतका की फाइल फोटो) औरंगाबाद, हि

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादSun, 15 June 2025 09:01 PM
share Share
Follow Us on
महुआ शहीद में शादीशुदा महिला डांसर फांसी के फंदे से झूली

औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र में महुआ शहीद मुहल्ला में किराए के मकान में रह रही डांसर ने फांसी के फंदे से लटक कर जान दे दी। मृतका की पहचान नेहा कुमारी के रूप में की गई है जो दर्पण कुमार की पत्नी थी। दर्पण डेहरी का रहने वाला है और अपनी पत्नी तथा बच्चे के साथ महुआ शहीद में बाबूराम प्रसाद के मकान में किराए पर रहता था। दर्पण ने करीब छह साल पहले नेहा से प्रेम विवाह किया था। महिला डांसर के द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना मिलने पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर नगर थाना पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नगर थाना के पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी यहां मौजूद रहे। मृतका के पुत्र शिवांश कुमार ने बताया कि शनिवार की रात उसकी मां हरिहरगंज से कार्यक्रम में शामिल होकर लौटी थीं। वह बार-बार फांसी लगा लेने की बात कहती थीं। रात में उसकी मां अपने कमरे में थी और वह दूसरे कमरे में सोने चला गया। रात करीब 12 बजे वह उठा तो उसकी मां जाग रही थी। उसकी मां ने फिर से कहा कि वह फांसी लगा लेगी। उसने ऐसा करने से मना किया तो उसे सोने के लिए भेज दिया। करीब दो बजे उसकी मां चिल्लाई तो वह पहुंचा। उसकी मां फांसी के फंदे पर झूल गई थी। वह कमरे में लगे पंखे से कपड़ा बांध कर उसी से झूल गई थी। इसकी सूचना पर पुलिस और अन्य लोग पहुंचे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। दिल्ली की रहने वाली थी मृतका जानकारी के अनुसार महिला डांसर नेहा कुमारी दिल्ली की रहने वाली थी। एक कार्यक्रम के दौरान उसका संपर्क डेहरी के दर्पण कुमार से हुआ। इसके बाद उसने दर्पण कुमार के साथ शादी कर ली। छह साल पहले वह यहीं आकर रहने लगी। औरंगाबाद से ही विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम में भाग लेने जाती थी। दर्पण कुमार ने नेहा के नाम से एंटरटेनमेंट कंपनी खोल दी थी और विभिन्न कार्यक्रमों में उसके साथ जाता था। शनिवार की रात वह दिल्ली में था। नेहा ने फोन कर बात की और झगड़ा भी किया। बताया कि वह अक्सर झगड़ा करती थी लेकिन कारण समझ में नहीं आता था। उसका पूर्व से एक बेटा शिवांश कुमार था जिसे उसने अपना लिया था ताकि उसकी परवरिश हो सके। वह औरंगाबाद में एक निजी स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ाई करता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।